2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सतपुड़ा के सबसे बड़े महादेव मेला में पहुंचेंगे पांच लाख से अधिक श्रद्धालु

लगेगा ढाई सौ का पुलिस बल, 150 की मांग आईजी जबलपुर से, 30 जगह पर चेकिंग पॉइंट, स्थानीय पुलिस के साथ ही 15 मोबाइल वैन मेला रूट पर करेगी जांच, छह फरवरी से होगा शुरू

2 min read
Google source verification
महादेव मेला

महादेव मेला

छिंदवाड़ा. महादेव मेला छह फरवरी से शुरू होना है जिसमें शामिल होने जिले के साथ ही मप्र व महाराष्ट्र के लगभग पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचेंगे। महाराष्ट्र से महादेव जाने वाले श्रद्धालु छिंदवाड़ा से होते हुए पहुंचते है। महादेव मेला जाने के लिए लोग भूरा भगत व पचमढ़ी वाले रास्ते का उपयोग करते है। मेला रूट के साथ ही भूरा भगत क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही यातायात व्यवस्था संभालने के लिए तकरीबन 250 पुलिस कर्मियों की आवश्यकता है, जिसके लिए जिला पुलिस ने आईजी जबलपुर से 150 का अतिरिक्त बल मांगा है उसके साथ ही मेला रूट पर आने वाले सभी थानों का बल भी मेला अवधि में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था में लगे रहेंगे। छिंदवाड़ा से लेकर मटकुली सीमा तथा भूरा भगत मार्ग पर 30 जगह चेकिंग पाइंट बनाए गए है इसके साथ ही वाहनों की पार्किंग के लिए पांच बड़े स्थानों को चिंहित किया गया है जहां पर हजारों की संख्या में वाहन पार्क किए जा सकेंगे। मेला मार्ग पर आने वाले सभी थानों के बल व वाहन के साथ ही 15 अतिरिक्त वाहन मेला मार्ग पर लगातार गश्त करेंगे।

चार पाइंटों पर ब्रेथ एनालाइजर से जांच

शराब पीकर वाहन चलाने वालों को लेकर महादेव मेला रूट पर विशेष जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने देहात थाने के आगे तथा कुआं बादला में दो स्थानों पर चेकिंग पाइंट बनाया है जहां पर वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की जाएगी। इसके साथ ही परासिया व जुन्नारदेव थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर भी वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की जाएगी।

एक्सीडेंट पाइंट पर की जाएगी वाहनों की गति धीमी

पूर्व में महादेव मेला के दौरान जहां पर भी सडक़ हादसे सामने आए है ऐसे एक्सीडेंटल पाइंट पर पुलिस वाहनों की गति कम करने के लिए बेरीकेट्स व अन्य कार्य किए जाएंगे। ऐसे स्थान पूर्व में स्थानीय पुलिस ने चिंहित किए है जिस ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पचमढ़ी के साथ ही जुन्नारदेव से तामिया मार्ग तथा दमुआ मार्ग पर भी हादसों को रोकने इंतजाम किए गए है।

इनका कहना है।

महादेव मेला रूट पर सडक़ हादसों को रोकने के लिए चेकिंग पाइंट बनाए गए है, ब्रेथ एनालाइजर की मदद से चिंहित स्थानों पर लगातार जांच की जाएगी। स्थानीय थानों के साथ ही अतिरिक्त बल जांच करेगा।

रामेश्वर चौबे, डीएसपी, यातायात

Story Loader