29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छतरपुर, May 12, 2026

1 ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग और दक्षिण भारत की यात्रा… रेलवे ने श्रद्धालुओं को दिया बड़ा तोहफा

Bharat Gaurav Tourist Train: 12 दिन की इस यात्रा में श्रद्धालुओं को तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम (रामनाथ स्वामी मंदिर), मदुरै (मीनाक्षी मंदिर), कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। यह ट्रेन भी झांसी होकर गुजरेगी, जिससे क्षेत्रीय लोगों को काफी राहत मिलेगी।

IRCTC Big initiative Bharat Gaurav Tourist train run from Sikar on 13 August Provide South India Travel know everything

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन (फाइल फोटो पत्रिका)

Bharat Gaurav Tourist Train: बुंदेलखंड के श्रद्धालुओं के लिए भारतीय रेलवे और आईआरसीटीसी ने आस्था की राह आसान कर दी है। तीर्थ यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है, जो ऋषिकेश से चलकर झांसी (वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन) होते हुए देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों और दक्षिण भारत के पवित्र स्थलों तक जाएगी। इस पहल से छतरपुर, झांसी, टीकमगढ़ और ललितपुर सहित पूरे बुंदेलखंड के लोगों को लंबी दूरी तय किए बिना सीधे अपने नजदीकी स्टेशन से ट्रेन पकड़ने की बड़ी सुविधा मिलेगी।

12 जून से शुरू होगा 7 ज्योतिर्लिंगों का सफर

आईआरसीटीसी के अनुसार, पहली विशेष यात्रा 12 जून 2026 से शुरू होगी, जो 12 दिनों तक चलेगी। इस यात्रा के दौरान यात्रियों को देश के सबसे प्रतिष्ठित ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का अवसर मिलेगा, जिसमें शामिल हैं।

  • मध्य प्रदेश: महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर।
  • गुजरात: द्वारकाधीश, सोमनाथ और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग।
  • महाराष्ट्र: त्रयंबकेश्वर (नासिक), भीमाशंकर और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग।
  • बोर्डिंग स्टेशन: इस ट्रेन में सवार होने के लिए बुंदेलखंड के यात्रियों हेतु वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) और ललितपुर जंक्शन को प्रमुख बोर्डिंग स्टेशन बनाया गया है।

दक्षिण भारत की यात्रा 29 जून से

ज्योतिर्लिंग यात्रा के तुरंत बाद 29 जून 2026 को दक्षिण भारत दर्शन के लिए दूसरी ट्रेन रवाना होगी। 12 दिन की इस यात्रा में श्रद्धालुओं को तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम (रामनाथ स्वामी मंदिर), मदुरै (मीनाक्षी मंदिर), कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। यह ट्रेन भी झांसी होकर गुजरेगी, जिससे क्षेत्रीय लोगों को काफी राहत मिलेगी।

यात्रा की श्रेणियां और खर्च

इकोनॉमी (स्लीपर): लगभग 24,100 से 24,350 के बीच
स्टैंडर्ड (थर्ड एसी): लगभग 40,890 से 41,800 के बीच
कंफर्ट (सेकंड एसी): लगभग 54,390 से 55,750 के बीच

आसान किस्त: खास बात यह है कि सरकारी कर्मचारियों के लिए एलटीसी की सुविधा और आम जनता के लिए आसान किस्तों पर भी बुकिंग उपलब्ध है।

रहना और खाना रेलवे की तरफ से

झांसी रेल मंडल के पीआरओ मनोज सिंह का कहना है कि इस पैकेज में यात्रियों को ट्रेन टिकट के साथ-साथ शाकाहारी भोजन (नाश्ता, दोपहर और रात का खाना), स्थानीय भ्रमण के लिए बस सुविधा और ठहरने के लिए होटलों की व्यवस्था दी जाएगी। ट्रेन में सुरक्षा गार्ड और सफाई व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

ऐसे कराएं अपना टिकट बुक

यह यात्रा पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर बुक की जा रही है। इच्छुक श्रद्धालु आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें