29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छतरपुर, May 28, 2026

छतरपुर में कारोबारी की संदिग्ध मौत, कमरे में ऑन मिला लैपटॉप और AC

Trader Suspicious Death: बंद कमरे में चालू AC और कंप्यूटर के बीच मिला MCX कारोबारी राजेश अग्रवाल का संदिग्ध शव, रहस्यमयी मौत से इलाके में हड़कंप।

CHHATARPUR

mcx trader suspicious death

Chhatarpur Crime News: मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में उसके ही घर में मौत हो गई। कारोबारी का शव घर के कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला है। कमरे में एसी चालू था और लैपटॉप भी ऑन था, बताया जा रहा है कि कारोबारी की नाक से खून निकल रहा था। कारोबारी का परिवार मूल रूप से उत्तरप्रदेश के झांसी जिले के बरुआसागर का रहने वाला था जो कुछ समय पहले छतरपुर में आकर रहने लगा था। कारोबारी लंबे समय से शेयर मार्केट और एमसीएक्स (Multi Commodity Exchange) ट्रेडिंग के कारोबार से जुड़ा हुआ था।

कारोबारी की संदिग्ध मौत

छतरपुर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र के डिजिटल कॉलेज के पीछे रहने वाले 55 वर्षीय कारोबारी राजेश अग्रवाल की घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी का शव उनके ही कमरे में जमीन पर लगे बिस्तर पर पड़ा मिला है। कारोबारी राजेश अग्रवाल लंबे समय से शेयर मार्केट और एमसीएक्स ट्रेडिंग के कारोबार से जुड़े हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

बंद दरवाजा, चलता एसी और खुला कंप्यूटर

स्थानीय निवासियों और पुलिस से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मूल रूप से बरुआसागर निवासी राजेश अग्रवाल पिछले कुछ समय से छतरपुर के डिजिटल कॉलेज के पीछे अपना आवास बनाकर रह रहे थे। सुबह से ही राजेश अग्रवाल के मकान का मुख्य गेट अंदर से पूरी तरह बंद था। जब दिनभर घर में कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने खिड़की के पास जाकर देखा तो कमरे में AC चल रहा था, लैपटॉप भी ऑन था और राजेश अग्रवाल बिस्तर पर अचेत पड़े थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।

पत्नी-बेटा मानसिक रूप से बीमार

असमय और रहस्यमयी मौत ने राजेश अग्रवाल के परिवार को पूरी तरह से तोड़कर रख दिया है। राजेश ही अपने घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे, जिन पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। घर में उनके अलावा उनकी 90 वर्षीय बूढ़ी मां, पत्नी और बेटा हैं। पत्नी और बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और उन्हें घटना की गंभीरता का अंदाजा तक नहीं है। ओरछा रोड थाना प्रभारी के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला बेहद संवेदनशील और संदिग्ध है। पुलिस ने मौके से मिले साक्ष्यों, कंप्यूटर के लॉग्स और मृतक के मोबाइल फोन को जांच में लिया है ताकि मौत के ठीक पहले की गतिविधियों का पता लगाया जा सके। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारोबारी की मौत के कारणों का पता लगने की बात कह रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें