
ठंड का अहसास एक बार फिर से होने लगा
जिले में मौसम ने फिर से करवट ले ली है और ठंड का अहसास एक बार फिर से होने लगा है। मंगलवार को दिन का तापमान दो डिग्री बढ़ने के साथ 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात के तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को न्यूनतम- 7.4 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं हवाओं की रफ्तार 10 किमी प्रति घंटे की रही। मौसम केंद्र खजुराहो के प्रभारी आरएस परिहार ने बताया कि आज से बंगाल की खाड़ी से पश्चिमी विक्षोभ उठ रहा है जिससे जिले में तेज हवा, बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। वहीं हवाओं की गति भी बढ़ी है।
मंगलवार को दिन में धूप खिली रही और मौसम में हवाओं की वजह से ठंडक का अहसास लोगों को होता रहा। जिले में आजपश्चिमी विक्षोभ बंगाल की खाड़ी से उठने की वजह से बारिश और हवाओं के चलने की संभावना जताई जा रही है। बीते दिनों दिल्ली-ग्वालियर के बीच में पश्चिमी विक्षोभ का रुख दिल्ली से शुरु होकर ग्वालियर तक पहुंचा था। उसके बाद टर्न होकर बंगाल की खाड़ी से फिर से उठ रहा है और आज से बुंदेलखंड की तरफ बढ़ेगा। इसी के कारण बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा छतरपुर जिले में पश्चिमी विक्षोभ के प्रवेश करते ही बूंदाबांदी के आसार भी बन रहे हैं। फिलहाल दो दिनों तक बादल छाने की संभावना है। इसके बाद तापमान में गिरावट होने के संकेत मौसम केंद्र ने दिए हैं।
जिले में हवाओं ने तेज गति के साथ अपनी दिशा बदली। फिलहाल एक सप्ताह से हवाओं का रुख उत्तर से पूर्व की ओर था, लेकिन अब पश्चिम से पूर्व की ओर हवाओं का रुख होने से मौसम में बदलाव आया है और रात के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। पश्चिमी विक्षोभ का असर 6 फरवरी तक रहने के संकेत मौसम केंद्र ने दिए हैं।
Published on:
28 Jan 2026 10:52 am
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
