28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चंदौली में तेल तस्करी का भंडाफोड़, एडीजी जोन की टीम ने की कार्रवाई, थाने के हेड कांस्टेबल पर मुकदमा दर्ज

चंदौली में एडीजी जोन पियूष मोर्डिया की टीम ने अवैध रूप से तेल चोरी का भंडाफोड़ किया है। मामले में अलीनगर थाने के एक हेड कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है...

less than 1 minute read
Google source verification

pc- patrika

चंदौली: अलीनगर थाना क्षेत्र के इंडियन ऑयल डिपो में तेल कटिंग के बड़े खेल का भंडाफोड़ हुआ है। वाराणसी एडीजी जोन पियूष मोर्डिया की टीम ने यह कार्रवाई की है, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले में अलीनगर के एक हेड कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

कार्रवाई की भनक चंदौली पुलिस को नहीं लगी

जानकारी के मुताबिक, एडीजी जोन की टीम ने अलीनगर थाना क्षेत्र के इंडियन ऑयल डिपो में टैंकरों से तेल चोरी करने का भंडाफोड़ किया है। टीम की इस कार्रवाई में कई गैलन डीजल बरामद किया गया है। खास बात यह है कि वाराणसी एडीजी जोन की टीम की इस कार्रवाई के बारे में चंदौली पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

ऑटो से पहुंची थी टीम

बताया जा रहा है कि टीम सादे कपड़ों में ऑटो में सवार होकर घटनास्थल पहुंची थी। तेल कटिंग के इस बड़े खेल का भंडाफोड़ होने के बाद एसपी चंदौली आदित्य लहांगे के निर्देश पर अलीनगर थाने के हेड कांस्टेबल रोशन यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में 13 अन्य लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है, जो तेल चोरी के इस खेल में शामिल थे।

आरोपी हेड कांस्टेबल फरार

आरोप है कि रोशन यादव तेल चोरी का यह खेल करवाता था और इसके एवज में उसे मोटी रकम मिलती थी। एडीजी जोन पियूष मोर्डिया की टीम की इस कार्रवाई में करीब 1000 लीटर डीजल बरामद किया गया है। पुलिस ने कुछ लोगों को मौके से हिरासत में भी लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि नाम सामने आने के बाद आरोपी हेड कांस्टेबल फरार है।