28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लेखपाल को लालच पड़ा भारी, जमीन की रिपोर्ट के बदले मांगे पैसे, एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों दबोचा

Chandauli lekhpal bribe Case : चंदौली में एक लेखपाल को ₹10,000 की रिश्वत लेते एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामला जमीन के मामले से जुड़ा हुआ है।

less than 1 minute read
Google source verification

चंदौली

image

Avaneesh Kumar Mishra

image

Vijendra Mishra

Feb 16, 2026

एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल को 10 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, PC- Patrika

चंदौली में एक लेखपाल को ₹10,000 की रिश्वत लेते एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एक भूमि की रिपोर्ट लगाने के एवज में लेखपाल ने यह रिश्वत मांगी थी। इसके बाद पीड़ित ने एंटी करप्शन की टीम को शिकायत दर्ज कराई थी।

जानकारी के मुताबिक, बलुआ थाना क्षेत्र के विसापुर गांव के रहने वाले विनय प्रकाश ने लेखपाल पंकज कुमार यादव द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत एंटी करप्शन में दर्ज कराई थी। पीड़ित का आरोप है कि लेखपाल ने असंक्रमणि भूमि को संक्रमणि करने के लिए एडीएम के पास प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद मामला लेखपाल के पास पहुंचा और लेखपाल ने मामले में रिपोर्ट लगाने के लिए पीड़ित से ₹10,000 की रिश्वत मांगी थी।

10 हजार रुपए घूस लेने का आरोप

पीड़ित के मुताबिक, उसने शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपी लेखपाल को सकलडीहा नहर के पास बुलाया और ₹10,000 उसके हाथों में सौंप दिए। इस दौरान आरोपी लेखपाल के साथ उसका एक सहयोगी भी मौजूद था। आरोपी लेखपाल ने पैसे लिए, जिसके बाद एंटी करप्शन की टीम मौके पर पहुंची और उसे रंगे हाथों दबोच लिया।

एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल को पकड़ा

घटना की जानकारी होने के बाद लेखपाल संघ के अध्यक्ष विनय सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि पंकज का अपहरण हो गया है। इसके बाद पुलिस ने उन्हें जानकारी दी कि वह एंटी करप्शन की टीम द्वारा एक मामले में पकड़े गए हैं। आरोपी लेखपाल को एंटी करप्शन की टीम मुगलसराय कोतवाली लेकर पहुंची। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल पंकज और एक अन्य व्यक्ति सुखबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।