29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, May 08, 2026

Interest Free Home Loan: होम लोन में दिए ब्याज से ज्यादा रकम खाते में आएगी वापस, बस अपनाना होगा यह जुगाड़

Home Loan Calculator: अधिकतर मामलों में होम लोन के कुल ब्याज की रकम मूलधन से भी ज्यादा हो जाती है। ऐसे में ग्राहकों के मन में यह टीस रहती है कि वे बहुत ज्यादा ब्याज चुका रहे हैं।

Interest Free Home Loan

होम लोन में काफी ज्यादा ब्याज चुकाना होता है। (PC: AI)

Interest Free Home Loan: आज के समय में देश में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, तो होम लोन की EMI से परेशान है। होम लोन लेना तो आसान है, लेकिन हर महीने ईएमआई चुकाना काफी भारी टास्क हो जाता है। महंगाई के इस दौर में खर्चे इतने हो गए हैं, कि सैलरी बहुत कम पड़ने लगती है। इस दौरान अगर आपकी जॉब चली गई तो, कर्ज के जाल में फंसना निश्चित है। लेकिन कुछ उपाय करके आप इस चिंता से मुक्त हो सकते हैं। आप होम लोन लेने के साथ ही एक काफी कम रकम की एसआईपी स्टार्ट कर सकते हैं। लोन अवधि के दौरान आप कुल जितना ब्याज चुकाएंगे, उतना पैसा आपको यह एसआईपी रिटर्न के रूप में दे सकती है। इससे आपको यह मानसिक शांति रहेगी कि आपके पास एक बड़ा फंड तैयार हो रहा है। यह आपको विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक संकट से भी बचाएगा।

SBI किस रेट पर दे रहा होम लोन

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक होम लोन पर 7.25 फीसदी से 8.45 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। होम लोन मैक्सगेन (OD) पर ब्याज दर 7.75 फीसदी से 8.95 फीसदी के बीच है। टॉप अप लोन पर ब्याज दर 7.75 फीसदी से 10.50 फीसदी के बीच है। वहीं, योनो इंस्टा होम टॉप अप लोन पर ब्याज दर 8.10 फीसदी है।

45 लाख के होम लोन पर EMI

अगर आप एसबीआई से 7.50 फीसदी ब्याज दर पर 30 साल के लिए 45 लाख रुपये का होम लोन लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 31,465 रुपये की बनेगी। इस लोन में आप 30 साल में कुल ब्याज 68,27,275 रुपये चुकाएंगे।

विवरणराशि / जानकारी
बैंक का नामएसबीआई
होम लोन राशि45,00,000 रुपये
ब्याज दर7.50% सालाना
लोन अवधि30 साल
मासिक EMI31,465 रुपये
कुल भुगतान (30 साल में)1,13,27,400 रुपये
कुल ब्याज भुगतान68,27,275 रुपये
विवरणराशि / जानकारी
मासिक SIP निवेश2,200 रुपये
अनुमानित सालाना रिटर्न12%
निवेश अवधि30 साल
कुल निवेश राशि7,92,000 रुपये
अनुमानित ब्याज / रिटर्न69,73,810 रुपये
30 साल बाद कुल फंड वैल्यू77,65,810 रुपये

ऐसे आएगा ब्याज का पैसा वापस

जब आप होम लोन लें, तब ही 2200 रुपये की म्यूचुअल फंड एसआईपी शुरू कर दें। म्यूचुअल फंड में 12 फीसदी औसत सालाना रिटर्न मिल जाता है। आप 30 साल की लोन अवधि तक यह निवेश जारी रखेंगे, तो आपके पास 77,65,810 रुपये का फंड जमा हो जाएगा। इसमें 7,92,000 रुपये आपकी निवेश रकम होगी। वहीं, 69,73,810 रुपये ब्याज आय होगी। यह रकम उस ब्याज से ज्यादा है, जो आप होम लोन में चुकाएंगे।

इस तरह आपके पास लोन अवधि के दौरान एक बड़ा फंड तैयार हो जाएगा। यह आपको एक बड़ा सपोर्ट प्रदान करेगा। अगर होम लोन की अवधि के दौरान कोई वित्तीय संकट आता है, तो आप इस एसआईपी की रकम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें