11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट, Silver ETF लाल निशान में

सोना और चांदी की कीमतों में बाजार खुलते ही गिरावट देखने को मिली। चांदी एमसीएक्स पर ₹5,700/किग्रा और सोना ₹2,000/10 ग्राम सस्ता हुआ।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Devika Chatraj

Feb 10, 2026

सोना-चांदी कीमत (File Photo)

Gold-Silver Price Fall: सोना-चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार को खुलते ही कीमती धातुओं पर दबाव साफ नजर आया है। एमसीएक्स (MCX) पर चांदी का वायदा भाव पिछले बंद के मुकाबले करीब 5,700 रुपये प्रति किलोग्राम टूट गया, जबकि सोना भी एक झटके में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया।

सिल्वर ETF में भी दिखी गिरावट

इस गिरावट का असर सिर्फ फिजिकल मार्केट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि Silver ETF भी बुरी तरह टूटते नजर आए। हालांकि Gold ETF पर असर सीमित रहा और ज्यादातर फंड मामूली बढ़त के साथ ट्रेड करते दिखे।

Silver ETF में 2% तक की गिरावट

मंगलवार के कारोबार में Silver ETF पूरी तरह दबाव में रहे। Tata Silver Exchange Fund से लेकर Nippon India Silver ETF तक, लगभग सभी सिल्वर आधारित ईटीएफ लाल निशान में कारोबार करते नजर आए। शुरुआती कारोबार के दौरान इन फंड्स में 1% से 2% तक की गिरावट दर्ज की गई। Tata Silver Exchange Fund, Nippon India Silver ETF, Zerodha Silver ETF, HDFC Silver ETF, ICICI Prudential Silver ETF, SBI Silver ETF, Kotak Silver ETF, Axis Silver ETF, Mirae Asset Silver ETF निवेशकों में चांदी को लेकर सतर्कता बढ़ती नजर आ रही है, जिसका सीधा असर सिल्वर ईटीएफ की कीमतों पर पड़ा है।

Gold ETF में रफ्तार सुस्त

वहीं दूसरी ओर Gold ETF में गिरावट का असर अपेक्षाकृत कम देखने को मिला। ज्यादातर गोल्ड ईटीएफ ग्रीन जोन में ट्रेड करते रहे, हालांकि तेजी की रफ्तार काफी धीमी रही। सोने की कीमतों में गिरावट के बावजूद निवेशक गोल्ड ईटीएफ को लेकर ज्यादा घबराए हुए नजर नहीं आए, जिससे इनमें बड़ी टूट देखने को नहीं मिली।

Gold-Silver की तेजी पर फिर लगा ब्रेक

29 जनवरी को रिकॉर्ड हाई छूने के बाद सोना-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट शुरू हुई थी। बीते सप्ताह इस गिरावट पर थोड़ी रोक लगी थी और कीमतों में रिकवरी के संकेत मिले थे, लेकिन मंगलवार को एक बार फिर बाजार खुलते ही दोनों धातुएं फिसल गईं।

चांदी का हाल

चांदी अपने ऑल-टाइम हाई 4,20,048 रुपये से अब तक 1.63 लाख रुपये से ज्यादा टूट चुकी है। सोमवार के बंद भाव 2,62,620 रुपये प्रति किलो के मुकाबले, 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी 5,756 रुपये गिरकर 2,56,864 रुपये प्रति किलो पर आ गई।

सोने की कीमतों में भी तेज गिरावट

एमसीएक्स पर सोना सोमवार के बंद भाव 1,58,066 रुपये प्रति 10 ग्राम से टूटकर शुरुआती कारोबार में 1,56,001 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला 24 कैरेट सोना 2,065 रुपये सस्ता हुआ। सोने का हाई 1,93,096 रुपये रहा है और मौजूदा स्तर से यह करीब 37,095 रुपये नीचे कारोबार कर रहा है।