सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है। (PC: Gemini)
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी में उच्च स्तरों से जबरदस्त मुनाफावसूली देखने को मिली है। डॉलर में तेजी और यूएस फेड रेट कट की उम्मीदों से भी गिरावट को सपोर्ट मिला। इससे कीमतों में भारी गिरावट आई है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में आज बुधवार को 24 कैरेट सोने का भाव 3,380 रुपये की भारी गिरावट के साथ 1,27,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट सोना 3,100 रुपये गिरकर 1,16,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 18 कैरेट सोना 2,540 रुपये गिरकर 95,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। वहीं, चांदी का भाव 2000 रुपये की गिरावट के साथ 1,62,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
दिवाली लक्ष्मी पूजन के चलते मंगलवार 21 अक्टूबर को एमसीएक्स एक्सचेंज बंद रहा था। हालांकि, एक घंटे का मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन आयोजित हुआ था। इस मुहूर्त ट्रेडिंग में निवेशकों ने जमकर बिकवाली की। मुहूर्त सेशन के दौरान सोना करीब 2500 रुपये और चांदी 8000 रुपये से अधिक टूट गई थी। हालांकि, बाद में कुछ रिकवरी हुई।
मंगलवार को मुहूर्त ट्रेडिंग में एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव 0.21 फीसदी या 271 रुपये की गिरावट के साथ 1,28,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी का वायदा भाव 0.22 फीसदी या 327 रुपये की गिरावट के साथ 1,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज बुधवार 22 अक्टूबर को मॉर्निंग सेशन में कोई काम-काज नहीं होगा। हालांकि, इवनिंग सेशन ओपन रहेगा। एमसीएक्स पर इवनिंग सेशन शाम 5 बजे से रात साढ़े 11 बजे तक रहता है।
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स बुधवार, 22 अक्टूबर को 22 कैरेट सोना 1,16,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेच रहा है। यहां 18 कैरेट सोना 95,400 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 14 कैरेट सोना 74,200 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।
जोयालुक्कास बुधवार, 22 अक्टूबर 2025 को 24 कैरेट सोना 1,27,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेच रहा है। कंपनी 22 कैरेट सोना 1,16,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेच रही है। वहीं, 18 कैरेट सोना 95,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेच रही है।
ज्वैलरी ब्रांड | 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 18 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 14 कैरेट (₹/10 ग्राम) |
---|---|---|---|---|
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स | — | ₹1,16,600 | ₹95,400 | ₹74,200 |
जोयालुक्कास | ₹1,27,200 | ₹1,16,600 | ₹95,400 | — |
तनिष्क | ₹1,31,020 | ₹1,20,100 | ₹98,260 | — |
कल्याण ज्वैलर्स | — | ₹1,19,700 | — | — |
तनिष्क बुधवार, 22 अक्टूबर 2025 को 22 कैरेट सोना 1,20,100 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 98,260 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,31,020 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।
कल्याण ज्वैलर्स 22 कैरेट सोना 1,19,700 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।
Published on:
22 Oct 2025 11:36 am
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग