भारत, May 26, 2026

Bank holiday: बकरीद पर 27 और 28 मई को अलग-अलग जगह बैंक बंद रहेंगे। (PC: AI)
Bank Holiday on Bakrid 2026: बकरीद की छुट्टी इस बार लोगों को थोड़ा उलझा रही है। कोई 27 मई बता रहा है, तो कहीं 28 मई को अवकाश घोषित कर दिया गया है। ऐसे में बैंक कब बंद रहेंगे, इसे लेकर ग्राहकों के बीच कन्फ्यूजन बढ़ गया है। अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने वाले हैं, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लीजिए, वरना आपको असुविधा हो सकती है।
दरअसल, केंद्र सरकार ने दिल्ली स्थित अपने सभी सरकारी दफ्तरों में बकरीद की छुट्टी 27 मई के बजाय 28 मई 2026 को घोषित कर दी है। इसके बाद तेलंगाना सरकार ने भी छुट्टी की तारीख बदल दी। यहीं से लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई कि आखिर बैंक किस दिन बंद रहेंगे।
बैंकों की छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं। RBI राज्यों के हिसाब से छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। यही वजह है कि कुछ राज्यों में 27 मई को बैंक बंद रहेंगे, जबकि कई जगहों पर 28 मई को अवकाश रहेगा।
27 मई को बकरीद के चलते त्रिपुरा, गुजरात, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तराखंड, असम, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, जम्मू, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
28 मई को बकरीद के चलते मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, राजस्थान, जम्मू, श्रीनगर, गोवा, मेघालय और बिहार में बैंक बंद रहेंगे।
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर पूरे देश में एक ही दिन छुट्टी क्यों नहीं होती? इसकी वजह चांद दिखने की परंपरा है। बकरीद की तारीख इस्लामिक कैलेंडर और चांद दिखने पर तय होती है। कई बार अलग-अलग राज्यों में त्योहार एक दिन के अंतर से मनाया जाता है। इसी आधार पर छुट्टियों की तारीख भी बदल जाती है। अगर आपको बैंक में नकदी जमा करनी है, चेक क्लियर करवाना है या कोई जरूरी दस्तावेजी काम है, तो छुट्टियों की तारीख पहले से देखकर ही प्लान बनाना बेहतर रहेगा।
| तारीख | वजह |
|---|---|
| 15 जून 2026 | राजा संक्रांति और YMA डे |
| 25 जून 2026 | मोहर्रम |
| 26 जून 2026 | मोहर्रम |
| 29 जून 2026 | संत गुरु कबीर जयंती |
| 30 जून 2026 | रेमना नी |
जून महीने में रविवार, दूसरे शनिवार और चौथे शनिवार के अलावा, 5 दिन बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में होगी। 15 जून को राजा संक्रांति और YMA डे के चलते आइजोल और भुवनेश्वर जोन में बैंक बंद रहेंगे। 25 जून को मोहर्रम के चलते विजयवाड़ा जोन में बैंक बंद रहेंगे। 26 जून को मोहर्रम के चलते देश के अधिकतर हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। 29 जून को संत गुरु कबीर जयंती पर शिमला जोन में बैंक बंद रहेंगे। 30 जून को रेमना नी के चलते आईजोल में बैंक बंद रहेंगे।
Updated on: 27 May 2026 09:31 am

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।