17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर: एमपी बोर्ड की 10 वीं परीक्षा का पेपर हुआ वायरल, मच गई खलबली

MP Board- प्रश्न पत्र को व्हाट्सएप स्टेटस में अपलोड किया, शिक्षा विभाग ने पेपर लीक होने से इंकार किया

2 min read
Google source verification
MP Board 10th Exam English Paper Goes Viral

MP Board 10th Exam English Paper Goes Viral

MP Board- एमपी बोर्ड परीक्षा का कक्षा 10वीं का प्रश्न पत्र व्हाट्सएप स्टेटस पर वायरल हो गया। बुरहानपुर में एक शिक्षिका ने अंग्रेजी का प्रश्न पत्र व्हाट्सएप स्टेटस पर अपलोड कर दिया।मामला सामने आते ही खलबली मच गई। कलेक्टर ने परीक्षा केंद्राध्यक्ष और शिक्षिका को निलंबित कर दिया। पेपर वायरल होने की शिकायत मिलते ही ADM ने तत्काल जांच की और केंद्राध्यक्ष को हटा दिया। इधर आरोपी शिक्षिका राजकुमार सोनी ने कबूला कि नकल कराने के मकसद से उसने एक अनुपस्थित छात्र के प्रश्न पत्र को व्हाट्सएप स्टेटस में अपलोड किया था। शिक्षा विभाग ने पेपर लीक होने की बात से इंकार किया है।

मंगलवार को सुबह 9:35 पर सूचना प्राप्त हुई कि राजकुमारी सोनी प्राथमिक शिक्षक तुकईथड द्वारा अपने whatsapp स्टैटस पर परीक्षा संबंधित फोटो लगाई गई है। प्रथम दृष्टया प्रश्न पत्र प्रतीत होने पर ADM से जांच करायी गयी जिसमें यह पाया गया कि उक्त शिक्षिका द्वारा सुबह 9:06 के आसपास आज होने वाले अंग्रेजी के प्रश्न पत्र की फोटो watsapp स्टैटस पर लगाई गई थी। इसके पश्चात केंद्र तुकईथड उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय में कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा शिक्षिका से पूछताछ की गई।

प्राथमिक शिक्षक राजकुमारी सोनी ने बताया कि उसने छात्रों को नकल कराने के लिए अनुपस्थित छात्र के टेबल से फोटो खींचकर एक अन्य व्यक्ति को भेजा ताकि प्रश्न पत्र को हल कर नकल की जा सके। सूचना प्राप्त होने पर इन्हें तत्काल सेंटर से बाहर कर दिया गया और केंद्र अध्यक्ष को भी बदल दिया गया है। परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न करायी गयी।

परीक्षा प्रारंभ होने के बाद फोटो स्टैटस लगाया

अधिकारियों ने बताया कि इस केंद्र में आज उपस्थित 109 छात्र छात्राओं को सुबह 8:40 के पूर्व ही प्रवेश दे दिया गया था और प्रश्न पत्र निर्धारित समय पर वितरित किया गया। शिक्षिका द्वारा परीक्षा प्रारंभ होने के बाद फोटो स्टैटस लगाया गया है। अतः यह स्पष्ट है कि प्रश्न पत्र किसी भी प्रकार से लीक नहीं हुआ है।

शिक्षिका राज कुमारी सोनी को पुलिस थाने भेजा

मामले में शिक्षक और केन्द्राध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षिका राज कुमारी सोनी को पुलिस थाने भेजा गया जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।