
new airport in mp- फाइल फोटो- पत्रिका
Burhanpur- मध्यप्रदेश में एक और एयरपोर्ट बनाया जाएगा। सीएम मोहन यादव ने यह ऐलान किया। उन्होंने बुरहानपुर में मिनी एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की। सीएम मोहन यादव ने कहा कि बुरहानपुर, कपड़ा उत्पादन के कारण 'बुनकरों के शहर' के रूप में विख्यात है। उन्होंने कहा कि यह जिला पावरलूम उद्योग का प्रमुख केन्द्र है। कृषि, कपड़ा निर्माण, दवा से लेकर फर्नीचर उद्योग तक, पाइप निर्माण से लेकर उपकरण निर्माण तक बुरहानपुर का कोई जवाब नहीं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कपड़ा उद्योग की बढ़ती मांग के कारण यहां कपास की खेती भी बड़े पैमाने पर की जाती है। यह खेती किसानों की आय बढ़ाने के साथ उद्योगों को भी मजबूती देती है। यहां का केला भी देशभर में विख्यात है। सीएम मोहन यादव ने बुरहानपुर के केला और कपास जैसे प्रमुख उत्पादों के लिए प्रोसेसिंग, भंडारण और निर्यात सुविधाओं का और अधिक विस्तार करने की बात कही।
कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की 33वीं किश्त जारी की गई। सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के बेटे-बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों से सामूहिक विवाह को प्रोत्साहन देने का आह्वान किया।
सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि ताप्ती ग्राउंड वॉटर मेगा रिचार्ज परियोजना पूरी होने के बाद बुरहानपुर की धरती और भी लहलहाएगी। उन्होंने कहा कि धार में देश का पहला "पीएम मित्र पार्क" निर्मित हो रहा है, इससे कपास उत्पादक किसानों को लाभ मिलेगा। सीएम मोहन यादव को बुरहानपुर को एयरपोर्ट की भी सौगात दी। उन्होंने कहा कि यहां मिनी एयरपोर्ट बनाया जाएगा।
एमपी के जल संसाधन मंत्री व बुरहानपुर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि बुरहानपुर में 922.51 करोड़ रुपए की बड़ी सिंचाई परियोजना से 17700 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा मिलेगी। नावथा सिंचाई परियोजना में 1673 करोड़ रुपए से अधिक लागत से निर्मित सिंचाई सुविधाओं का लाभ 22 हजार किसान परिवारों को मिलेगा। पिछले 2 वर्षों के प्रयासों से बुरहानपुर में कुल 85133 हेक्टेयर रकबे में सिंचाई की सुविधा बढ़ेगी।
खण्डवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि बुरहानपुर में 15 हजार हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास मिले हैं। बुरहानपुर विधायक पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुरहानपुर जिले के समग्र विकास के लिए कैबिनेट में 1673 करोड़ रुपए की सिंचाई परियोजना स्वीकृत की है। बुरहानपुर को ताप्ती ग्राउंड वॉटर मेगा रीचार्ज परियोजना की सौगात मिल रही है। अमृत 2.0 योजना में ताप्ती नदी को स्वच्छ बनाने 19 नालों के प्रबंधन कार्यों का भूमि-पूजन भी हुआ।
Published on:
14 Feb 2026 07:43 pm
बड़ी खबरें
View Allबुरहानपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
