Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विकसित राष्ट्र बनने के लिए आर्थिक और मानसिक दृष्टि से विकसित होना जरूरी – ऊर्जा राज्य मंत्री

भाजपा के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत गुरूवार को शहर के एक निजी रिसोर्ट में बूंदी विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ।

less than 1 minute read

बूंदी

image

pankaj joshi

Oct 17, 2025

विकसित राष्ट्र बनने के लिए आर्थिक और मानसिक दृष्टि से विकसित होना जरूरी - ऊर्जा राज्य मंत्री

बूंदी. बूंदी विधान सभा कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर व मंचासीन अतिथि।

बूंदी. भाजपा के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत गुरूवार को शहर के एक निजी रिसोर्ट में बूंदी विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। विधानसभा संयोजक भरत शर्मा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि भारत देश बौद्धिक क्षमता से परिपूर्ण था। हर क्षेत्र में विकसित था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का सिद्धांत दिया। विकसित राष्ट्र की श्रेणी के लिए हर क्षेत्र में विकास जरूरी है। भारतीय दृष्टिकोण से संपन्नता विकसित देश की श्रेणी में नहीं है। सुरक्षित और विकसित राष्ट्र बनने के लिए आर्थिक और मानसिक दृष्टि से विकसित होना जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, ने स्वदेशी अपनाने पर मजबूती से निर्भर रहने का आव्हान किया।

मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन ने बताया कि कार्यक्रम को पूर्व विधायक अशोक डोगरा, पूर्व जिला अध्यक्ष कुंज बिहारी बिल्या, सुरेश अग्रवाल, जिला महामंत्री राधेश्याम गुर्जर, योगेंद्र शृंगी, जिला संयोजक सीताराम सैनी व विधानसभा संयोजक भगवान बिरला ने अपने विचार व्यक्त किए। सभापति सरोज अग्रवाल, एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मीणा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री राधेश्याम बैरागी, बूंदी मंडल अध्यक्ष राजकुमार शृंगी, डाबी मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण सोलंकी, नमाना मंडल अध्यक्ष नेतराम गुर्जर, खटकड़ मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल मीणा, सुंवासा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश मीणा व तालेड़ा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी मंचासीन रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लिया। संचालन जिला महामंत्री संजय लाठी ने किया।