29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी, May 25, 2026

Bundi News : प्यार, भरोसा और फिर विश्वासघात…लिव-इन पार्टनर गहनों संग हुई फरार

live-in relationship scam : नैनवां शहर के टोडापोल मोहल्ला निवासी युवक देवचन्द्र के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने का झांसा देकर झारखंड की रहने वाली एक युवती सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गई।

Looteri Dulhan

सांकेतिक फोटो

बूंदी। नैनवां शहर के टोडापोल मोहल्ला निवासी युवक देवचन्द्र के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने का झांसा देकर झारखंड की रहने वाली एक युवती सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गई।

युवती दो दिन तक नैनवां में युवक के साथ रही। तीसरे दिन युवक को अपने पीहर में पग फेरे की रस्म करने के बहाने अपने साथ झारखंड ले गई । गया रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद युवक फ्रेश होने गया और पीछे से युवती गायब हो गई। युवक ने नैनवां लौटकर थाने में युवती सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

युवक ने रिपोर्ट में बताया कि नैनवां निवासी एक व्यक्ति ने उससे कहा कि वह उसके लिए पत्नी की व्यवस्था कर सकता है। वह उसकी बातों में आ गया और तैयार हो गया। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने झारखंड से युवती को बुलवाया।

स्टाम्प पेपर पर लिव-इन, फिर गहनों की डिमांड

युवती के साथ वहां के ही मुकेश व सरिता देवी भी आए। नैनवां में युवक और युवती के बीच 15 मई को स्टाम्प पेपर पर लिव इन रिलेशनशिप में रहने का इकरारनामा तैयार किया गया। दो दिन साथ रहने के बाद युवती ने कहा कि उसके पीहर में पग फेरे की रस्म और पूजा होती है, इसलिए वहां चलना होगा । उसने रस्म में पहनने के लिए गहनों की मांग की। इस पर युवक ने उसे एक तोला सोने की टोकरिया, आधा तोला सोने का मंगलसूत्र, 500 ग्राम चांदी के पायजेब, तीन पाव चांदी की कणकती, नाक का सोने का लोंग और बिछिया पहनाई।

गया स्टेशन पर टूटा भरोसा

18 मई को दोनों झारखंड के लिए रवाना हुए और ट्रेन से गया रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां युवक फ्रेश होने गया, लेकिन लौटने पर युवती नहीं मिली। उसने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। युवती का मोबाइल भी बंद मिला। दो दिन तक खोजबीन करने के बाद युवक वापस नैनवां लौट आया।

थानाधिकारी सहदेवसिंह मीणा ने बताया कि युवक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद जताई गई।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें