10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bundi : अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ने पूछा तो स्कूल के बच्चे नहीं बता पाए राजस्थान के राज्यपाल का नाम

अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ममता तिवाड़ी ने क्षेत्र का दौरा करते हुए शहर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बालिका विद्यालय, रेन बसेरा और अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया। बालिकाओं से सामान्य ज्ञान के प्रश्न किए और अन्नपूर्णा रसोई में भोजन का स्वाद चखा। इस दौरान नायब तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।

2 min read
Google source verification
अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ने पूछा तो स्कूल के बच्चे नहीं बता पाए राजस्थान के राज्यपाल का नाम

कापरेन. राजकीय बालिका विद्यालय में छात्राओं से सवाल जवाब करती अतिरिक्त संभागीय आयुक्त।

कापरेन. अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ममता तिवाड़ी ने क्षेत्र का दौरा करते हुए शहर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बालिका विद्यालय, रेन बसेरा और अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया। बालिकाओं से सामान्य ज्ञान के प्रश्न किए और अन्नपूर्णा रसोई में भोजन का स्वाद चखा। इस दौरान नायब तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।

अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ममता तिवाड़ी दोपहर को शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और रोगियों से बातचीत कर हालात जाने। अस्पताल में उखड़ रहे सीसी पर चिकित्सालय प्रभारी, पालिका के अधिशासी अधिकारी को सीसी करवाने के निर्देश दिए। मौके पर मौजूद नेता प्रतिपक्ष जितेंद्र पापड़ीवाल, पालिका उपाध्यक्ष हेमन्त पंचोली ने भवन बाढ़ के बाद खस्ताहाल भवन की मरम्मत करवाने की मांग की, जिस पर बाढ़ राहत मद से भवन की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए।

लाइब्रेरी में रखे किताबें
अस्पताल निरीक्षण के बाद संभागीय आयुक्त राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचीं। जहां कक्षा कक्ष, स्टाफ रूम आदि का निरीक्षण किया और शिक्षकों की उपस्थिति रजिस्टर, रिकॉर्ड आदि का निरीक्षण किया। विद्यालय में संभागीय आयुक्त ने दसवीं कक्षा में जाकर छात्राओं से मुलाकात की और उनसे सवाल जवाब किए। गणित कैसी लगती है। विद्यालय के बाद घर जाकर भी पढ़ते हैं, जो पढ़ाया जा रहा है वह समझ आता है, आदि प्रश्नों पर छात्राओं ने सकारात्मक जवाब
दिए। छात्र चित्रा से बोर्ड पर सवाल भी हल करवाया गया। छात्राओं से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गए, राजस्थान के राज्यपाल का नाम, राजस्थान में हाईकोर्ट कहा है, सचिवालय कहा है आदि प्रश्नों के जवाब नहीं मिलने पर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ने शिक्षको को सामान्य ज्ञान की जानकारी देने के निर्देश दिए। शिक्षको को लाइब्रेरी में सामान्य ज्ञान की किताबें रखने और छात्राओं को रोजाना सामान्य ज्ञान की जानकारी देने के निर्देश दिए गए।

दाल कम पानी ज्यादा मिला
अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ममता तिवाड़ी ने बस स्टैंड पर संचालित अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया और यहां पकाए गए भोजन का स्वाद चखा। सब्जी, रोटी और चावल, अचार आदि का निरीक्षण किया। दाल आलू गोभी की सब्जी में दाल, गोभी अलग और पानी अलग नजर आने पर कहा कि अच्छे से बनाओ। खर्च तो वही हो रहा है फिर बनाने में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मोटा अनाज में खिचड़ी आदि की जानकारी ली गई। ऊपरी मंजिल पर नगरपालिका द्वारा संचालित हो रहे रैनबसेरा का निरीक्षण किया और यहां रात्रि को ठहरने वाले लोगों की जानकारी ली गई। आधार कार्ड देख कर प्रवेश देने पर विशेष परिस्थितियों में बिना आधार कार्ड वालो को भी रुकने के लिए जगह देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार शर्मा, नायब तहसीलदार दिनेश जैन लक्ष्मीकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।

अपरिचित होने से बालिकाओं में संकोच और हिचकिचाहट थी। कुछ बालिकाओं को जानकारी नहीं थी। प्रार्थना सभा में रोजाना सामान्य ज्ञान की जानकारी दी जाती है। कक्षाओं में विषय ही पढ़ाए जाते हैं। सामान्य ज्ञान के लिए अलग से बालिकाओं को प्रेरित किया जाएगा और प्रार्थना सभा में जानकारी देने के साथ अलग से न्यूज, सामान्य ज्ञान की ताजा अपडेट आदि बताने, बार-बार अभ्यास करवाया जाएगा।
राजेन्द्र कुमार शर्मा, प्रधानाध्यापक, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, कापरेन