
बूंदी जिला कलक्ट्रेट से स्वच्छता रथ को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए।
बूंदी. स्वच्छ भारत मिशन योजना अंतर्गत प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026 एवं सम्पूर्ण स्वच्छ जिला बनाने के लिए अभियान का शुभारंभ अतिरिक्त जिला कलक्टर राम कुमार मीणा, एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद रवि वर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर ग्राम पंचायतों में नुक्कड़ नाटक स्वच्छता रथ रवाना किया गया, जो जिले की समस्त ग्राम पंचायतो को प्लास्टिक मुक्त, कचरा मुक्त बनाने एवं ग्राम पंचायतो में आमजन, दुकानदारों व वाणिज्यक संस्थाओं को सिंगलयुज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए गांव-गांवों नुक्कड़ सभा स्वच्छता रथ के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाएगा।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना अंतर्गत जिले की सभी ग्राम पंचायतो में बैठके, रात्रि चैपाल, नुक्कड नाटक, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्लास्टिक कचरा संग्रहित करने के लिए प्लास्टिक बैंक की स्थापना, कचरे से कलाकृतिया, मेरा गांव प्लास्टिक कचरा मुक्त गांव विषय पर पोस्टर बनाना, प्लास्टिक कचरे के दुष्प्रभाव पर निबंध लेखन, अच्छे कपड़े के बैग पर डिजाइन करने की चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जायेगी।
पर्यावरण की सुरक्षा और प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के महत्व पर ध्यान केंद्रित करते हुए बच्चों के लिए कहानी सुनाने के सत्र आयोजित करवाई जाएगी। बुधवार को दुकानदारों व वाणिज्यक संस्थाओं के आस-पास से प्लास्टिक कचरा एकत्रित करना। दुकानदारों व वाणिज्यक संस्थाओं को सिंगलयुज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक करना। सिंगलयुज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले दुकानदारों व वाणिज्यक संस्थाओं पर जुर्माना लगाया जाएगा।
जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने अभियान की सघन एवं नियमित मॉनिटरिंग करने के लिए जिला एवं ब्लॉक पर नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए, जिनके द्वारा अभियान का प्रतिदिन की रिपोर्ट विभाग को भिजवाई जाएगी। जिला स्तर पर जिला नोडल अधिकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, रवि वर्मा एवं सहायक जिला नोडल अधिकारी अतिरिक्त विकास अधिकारी महिपाल ङ्क्षसह हाड़ा एवं डीपीसी स्वच्छ भारत मिशन जिला परिषद कलक्ट्रेट बूंदी, निजामुद्दीन को नियुक्त किया गया है।
Published on:
18 Feb 2026 05:35 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
