28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bundi : नवलसागर तालाब में 21 फीट की श्रीराम प्रतिमा स्थापित होगी, अप्रैल में प्रारम्भ होगा कार्य

शहर के नवलसागर तालाब का सौन्दर्यकरण करवाकर धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए स्वीकृत ड्राइंग के तहत कार्य शुरू कराने के लिए शुक्रवार को पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी के साथ अधिकारी मौका देखने पहुंचे। तालाब पर भगवान श्रीराम की प्रतिमा लगाने का स्थान चिन्हित किया व पाळ पर ट्रेक प्लान्टेशन निर्माण कार्य कराने के लिए तालाब की पाळ का भी मौका देखा।

less than 1 minute read
Google source verification
नवलसागर तालाब में 21 फीट की श्रीराम प्रतिमा स्थापित होगी, अप्रैल में प्रारम्भ होगा कार्य

नैनवां. शहर के नवलसागर तालाब में श्रीराम की मूर्ति स्थापना के लिए ऐसा बनेगा फाउंडेशन।

नैनवां. शहर के नवलसागर तालाब का सौन्दर्यकरण करवाकर धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए स्वीकृत ड्राइंग के तहत कार्य शुरू कराने के लिए शुक्रवार को पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी के साथ अधिकारी मौका देखने पहुंचे। तालाब पर भगवान श्रीराम की प्रतिमा लगाने का स्थान चिन्हित किया व पाळ पर ट्रेक प्लान्टेशन निर्माण कार्य कराने के लिए तालाब की पाळ का भी मौका देखा। सौन्दर्यकरण के लिए पर्यटन विभाग ने तीन करोड़ 20 लाख रुपए की राशि सार्वजनिक निर्माण को स्थानांतरण की है। निर्माण विभाग द्वारा अप्रैल में कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

पूर्व मंत्री के साथ सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता, अधिशासी अभियंता हरिराम मीणा, सहायक अभियंता सोनू नागर, उपखण्ड अधिकारी भागचंद रेगर, पुलिस उपाधीक्षक राजूलाल मीणा मौका देखने आए।
पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी ने बताया कि तालाब के सौन्दर्यकरण के कार्य की ड्राइंग तैयार करवाई है। जिसके अनुरूप कार्य होगा। तालाब के सौन्दर्यकरण के तहत तालाब में सवा 21 फीट की भगवान श्रीराम की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। कंवरजी की छतरियों व बादलिया बाग के बीच प्रतिमा स्थापित होगी। प्रतिमा, उसके फाउंडेशन व एप्रोच रोड पर एक करोड़ रुपए, पाळ बनाए जाने ट्रेक व प्लांटेशन पर डेढ़ करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी। शेष राशि अन्य सौन्दर्यकरण कार्य पर खर्च होगी।

सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हरिराम मीणा ने बताया कि तालाब के सौन्दर्यकरण के लिए पर्यटन विभाग से स्वीकृत 3 करोड़ 20 लाख रुपए की राशि विभाग को मिली है। प्रस्तावित ड्राइंग के अनुसार अप्रैल में कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।