
बूंदी. बरूंधन में आयोजित प्रतियोगिता का नजारा।
बूंदी. पंच गौरव योजना के तहत जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र के मार्गदर्शन में आयोजित एक जिला-एक खेल कबड्डी प्रतिभा खोज ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता बरूंधन गांव में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में 450 से अधिक बालक एवं बालिका खिलाडिय़ों ने भाग लेकर कबड्डी के प्रति अपने जुनून, साहस और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। बरूंधन का खेल मैदान दो दिनों तक कबड्डी के रोमांच से गूंजता रहा। आक्रामक रेड, सधे हुए टैकल और अनुशासित टीम संयोजन ने मुकाबलों को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष अक्षय हाड़ा रहे। अध्यक्षता बरूंधन सरपंच भारती शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला ओलंपिक संघ सचिव राम ङ्क्षसह पंवार, समाजसेवी पुरुषोत्तम शर्मा, रामनिवास सुमन एवं धनराज गुर्जर उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा कहा कि कबड्डी केवल खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, साहस और सामूहिक चेतना का प्रतीक है, ऐसे आयोजनों से ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का सशक्त मंच मिलता है।
विजेताओं को सौंपी ट्रॉपी
बालक वर्ग में टीम बाजड़ ने दमदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम बरूंधन ने द्वितीय स्थान, टीम कोटखेड़ा ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में टीम भरता बावड़ी ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम बरूंधन द्वितीय, जबकि टीम लक्ष्मीपुरा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला खेल अधिकारी हर्षवर्धन सिंह चुंडावत ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को आगे विशेष प्रशिक्षण एवं जिला स्तर पर प्रतिनिधित्व का अवसर प्रदान किया जाएगा।
हिण्डोली. विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल, प्रखंड हिण्डोली की बैठक शुक्रवार को भीमपुरा बालाजी, त्रिशूलिया में संपन्न हुई। बैठक को बजरंग दल के जिला सह-संयोजक शिव मेहरा ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक ऊर्जा एवं खेल भावना का संचार किया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड मंत्री सूरज मेघवंशी ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रखंड स्तर पर दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता कुमावतों का नोहर में आयोजित होगी, जिसमें आसपास के सभी क्षेत्रों की कबड्डी टीमें भाग लेंगी।प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 51 सौ रुपए रखा गया है। साथ ही, प्रखंड स्तर पर विजेता टीम को जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में सम्मिलित होने का अवसर प्रदान किया जाएगा। यह आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और संगठनात्मक एकता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
Published on:
17 Jan 2026 05:06 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
