
जिला कलक्टर कार्यालय भवन।
बूंदी. जिले में पंचायती राज संस्थाओं के आगामी आम चुनावों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्वाचक नामावलियों की सूची जारी की हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामकिशोर मीणा ने बताया कि निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशित किया जा चुका हैं। दावे व आक्षेप 7 फरवरी तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे।
प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 14 फरवरी तक होगा। उन्होंने बताया कि निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 25 फरवरी को किया जाएगा। पंचायतीराज चुनाव में इस बार 703458 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार जिले की कुल 8 पंचायत समितियों के अंतर्गत आने वाली 235 ग्राम पंचायतों में निर्वाचन होगा।
नैनवां पंचायत समिति में सर्वाधिक मतदाता
जिले की नैनवां पंचायत समिति में सबसे ज्यादा मतदाता हैं। यहां 39 ग्राम पंचायतों के लिए 1,25,942 मतदाता पंजीकृत हैं। वहीं, ग्राम पंचायतों की संख्या के मामले में तालेड़ा सबसे आगे है, जहां 40 ग्राम पंचायतें हैं और कुल 1,21,525 मतदाता हैं। खटकड़ सबसे छोटी पंचायत समिति के रूप में सामने आई है। यहां 23 ग्राम पंचायतें हैं और मतदाताओं की संख्या 61,336 है। बूंदी पंचायत समिति में 24 ग्राम पंचायतें हैं, जहां 69,413 मतदाता वोट डालेंगे।
2201 वार्डों का गठन
जिले में कुल 2201 वार्डों का गठन किया गया है। इनमें हिण्डोली पंचायत समिति की 29 ग्राम पंचायतों के 275 वार्डों में 88,496 मतदाता हैं। पंचायत समिति दबलाना में 26 ग्राम पंचायतों में 86,251 मतदाता हैं। इसके अलावा पंचायत समिति केशवरायपाटन की 26 ग्राम पंचायतों और 242 वार्डों के लिए 76,280 मतदाता पंजीकृत हैं। पंचायत समिति लाखेरी में 28 ग्राम पंचायतों में 74,215 मतदाता हैं।
Updated on:
04 Feb 2026 12:14 pm
Published on:
04 Feb 2026 12:13 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
