14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bundi : विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही से हुआ था छात्रा पर श्वानों का हमला

सीतापुरा स्वामी विवेकानंद मॉडल विद्यालय में पढऩे वाली 9 वर्षीय छात्राओं को श्वान के काटने से मामले में शिक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को विद्यालय पहुंच कर जांच शुरु कर दी है। जांच टीम में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी तथा उपखंड अधिकारी मौजूद रहे।

2 min read
Google source verification
विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही से हुआ था छात्रा पर श्वानों का हमला

तालेड़ा. सीतापुरा स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में जांच करते अधिकारी।

बूंदी. तालेड़ा. सीतापुरा स्वामी विवेकानंद मॉडल विद्यालय में पढऩे वाली 9 वर्षीय छात्राओं को श्वान के काटने से मामले में शिक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को विद्यालय पहुंच कर जांच शुरु कर दी है। जांच टीम में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी तथा उपखंड अधिकारी मौजूद रहे।

जांच अधिकारी अर्चना तंवर ने बताया कि विद्यालय में चारों तरफ ऊंची दीवारें हैं। बरसात का पानी निकासी के लिए दीवार में छेद बनाए हुए हैं। उनमें से श्वानों का आना बताया गया है। चार दीवारी के ऊपर से श्वानों का आना संभव नहीं है। छात्र छात्राओं और अध्यापकों के बयान लिए गए है।

उन्होंने बताया कि दीवार के बीच में जगह होने से ही बाहर से श्वानों का प्रवेश हुआ है। उन्होंने बालिका पर हमला कर दिया था। जांच कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों से पूछताछ की है तथा घटना रोकने के लिए प्रधानाचार्य को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

उपखंड अधिकारी ने जांच के दौरान बताया की विद्यालय मैदान के पास चारदीवारी में पानी निकासी के लिए छेद मौजूद था। बरसात के समय यह पानी बाहर निकालने के काम आता है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से यह खतरनाक साबित हुआ। जांच टीम ने विद्यालय की दीवार में हो रहे छेद को बंद या पानी के लिए जाली लगाने के निर्देश दिए हैं। ताकि दूसरी बार घटना नहीं हो। छात्रा का अभी कोटा अस्पताल के आईसीयू में उपचार जारी है।

बेर की झाडिय़ां बनी घटना का कारण
दीवार के आसपास बेर की झाडिय़ां उगी हुई है। मध्यांतर के दौरान बच्चे बेर तोडऩे के लिए एकत्रित हो गए। अकेली देख तृप्ति सेन को निशाना बनाकर श्वानों ने हमला कर दिया।

विधानसभा में उठाया मुद्ïदा
विधायक हरीमोहन शर्मा ने स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से छात्रा को विद्यालय में श्वानों द्वारा काटे जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन के पटल पर रखा कि मॉडल विद्यालय बरूधन की 9 वर्षीय बालिका को लंच करते समय 3-4 स्ट्रीट डॉग ने हमला कर 14-15 जगह काटकर बदन को छलनी कर दिया, जिससें बालिका के फेफड़े सहित पूरे शरीर में गभीर घाव पड गए और वह बालिका कोटा एमबीएस अस्पताल में गभीर हालात में आईसीयू में भर्ती है, जो जीवन मरण से संघर्ष कर रही है। पूर्व में कोटा सहित 4 जिलों मे यह घटना हुई है। इस समस्या के समाधान के लिए शिक्षा विभाग मौन सादे हुए है। शर्मा ने स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से मुद्दा उठाकर इस समस्या के समाधान की मांग की है।