29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुलंदशहर, May 29, 2026

बुलंदशहर में पेड़ पर एक ही फंदे से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका, बेटी की तलाश में भटक रहा था परिवार

Bulandshahr lovers suicide: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में प्रेमी-प्रेमिका के शव एक ही फंदे से पेड़ पर लटके मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों 27 मई से लापता थे। परिवार लगातार उनकी तलाश कर रहा था। पुलिस ने मौके से बाइक, बैग और दस्तावेज बरामद किए हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

इस संबंध में जानकारी देते एसपी ग्रामीण फोटो सोर्स विभाग

इस संबंध में जानकारी देते एसपी ग्रामीण फोटो सोर्स विभाग

उत्तर प्रदेश बुलंदशहर के डिबाई इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई। जब एक लड़का और नाबालिग लड़की के शव पेड़ पर एक ही फंदे से लटके मिले। दोनों पिछले दो दिनों से अपने घरों से गायब थे। परिवार वाले लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। घटना की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

बुलंदशहर जिले के डिबाई थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में रहने वाली लड़की हाईस्कूल की छात्रा थी। उसके पिता एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। घर से कुछ ही दूरी पर रहने वाला 21 वर्षीय गगन लोधी खेती-किसानी का काम करता था। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को काफी समय से जानते थे। उनके बीच प्रेम संबंध थे। लेकिन परिवार वालों को इसकी भनक नहीं थी।

27 मई को दोनों अचानक अपने-अपने घर से हुए थे लापता

27 मई को अचानक दोनों अपने-अपने घरों से लापता हो गए थे। बेटी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद लड़की के भाई ने डिबाई थाने में शिकायत देकर गगन पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

घटनास्थल से बाइक, कपड़ों से भरा बैग, आधार कार्ड और कुछ नगदी हुआ बरामद

शुक्रवार सुबह नरौरा थाना क्षेत्र के पिलखना गांव के पास नहर किनारे एक पेड़ पर दो शव लटके दिखाई दिए। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। शवों की पहचान गगन और लापता लड़की के रूप में हुई। घटनास्थल से एक अपाचे बाइक, कपड़ों से भरा बैग, आधार कार्ड और कुछ नकदी भी बरामद हुई है।

पुलिस बोली- हर एंगल से की जा रही जांच, पीएम रिपोर्ट आने के बाद खुलेगा मौत का राज

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। लड़की के परिजन मौके पर पहुंचे। जबकि लड़के के परिवार का कोई सदस्य वहां नहीं पहुंच सका। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों शव करीब एक-दो दिन पुराने लग रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय विधायक भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों से जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर होगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें