29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुलंदशहर, May 24, 2026

जिसके साथ घर से निकला, उसी ने ले ली जान, बुलंदशहर में दोस्त ने पत्‍थर से सिर कूंचकर मार डाला

Bulandshahr friend Murder Case: बुलंदशहर में दोस्ती का खौफनाक अंत। आखिर साथ बैठकर शराब पी रहे दो दोस्तों के बीच ऐसा क्या हुआ कि एक ने दूसरे की ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी? आरोपी से पूछताछ में सामने आ सकती है पूरी सच्चाई।

Bulandshahr news, bulandshahr latest news

अरविंद की फाइल फोटो।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 18 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक का शव गांव के पास रजवाहे के नीचे पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान अरविंद के रूप में हुई है।

शराब पीने के दौरान दोस्त के साथ हुआ विवाद

परिजनों ने गांव के ही युवक कपिल पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि अरविंद और कपिल आपस में दोस्त थे। घटना से पहले दोनों साथ में शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर गाली-गलौज हुई। आरोप है कि गुस्से में आकर कपिल ने अरविंद पर ईंट से हमला कर दिया। सिर पर कई वार होने से अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी शव को रजवाहे के नीचे छोड़कर फरार हो गया। थाना अहमदगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। बाद में पुलिस अधीक्षक समेत फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से खून के निशान, ईंट और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

उधर, मृतक के परिजनों ने आरोपी कपिल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि मामूली विवाद में उनके बेटे की जान ले ली गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कपिल को हिरासत में ले लिया है।

जानें पुलिस ने क्या कहा-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना अहमदगढ़ पर सूचना मिली कि ग्राम खुशरुपुर निवासी अरविन्द नामक युवक है मिल नही रहा है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तत्काल कई टीमें गठित कर व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी। युवक की अंतिम लोकेशन पर पहुंचकर देखा गया तो वह रजवाहे में मृत मिला। जांच में पता चला कि मृतक अपने दोस्त कपिल के साथ शाम को घर से निकला था। दोनों एक-दूसरे के साथ खाते पीते थे। कपिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि अरविन्द के साथ बैठकर शराब पी। नशे में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद कपिल ने अरविन्द के सिर में पास में पडे़ पत्थर से वार किया। हमले में अरविन्द गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गयी। प्रारम्भिक तौर पर जुर्म को स्वीकार किया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें