28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिल्मी शादी में पहुंचेगा सियासत का बड़ा चेहरा?रश्मिका-विजय ने होम मिनिस्टर को भेजा खास न्योता

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Wedding Reception: साउथ स्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने होम मिनिस्टर को इस खास समारोह में शामिल होने का व्यक्तिगत न्योता भेजा है और एक-दूसरे के लिए इमोशनल शब्द भी कहें।

less than 1 minute read
Google source verification
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (सोर्स: thedeverakonda के इंस्टाग्राम द्वारा)

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (सोर्स: thedeverakonda के इंस्टाग्राम द्वारा)

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Wedding Reception: साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 27 फरवरी, 2026 को शादी करके सबको खुश कर दिया। इस जोड़े ने अपनी शादी की खूबसूरत फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिन्हें फैंस और दोस्त खूब पसंद कर रहे हैं और बधाईयां भी दे रहे हैं।

वेडिंग रिसेप्शन होम मिनिस्टर भेजा न्योता

शादी की 2 रस्में हुईं सुबह उन्होंने पारंपरिक तेलुगु सेरेमनी की और शाम को कोडवा सेरेमनी में भी शादी की। बता दें, शादी से पहले रश्मिका और विजय ने कई प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज रखीं, जैसे पूल पार्टी, क्रिकेट मैच, हल्दी और संगीत सेरेमनी, लेकिन उनकी इन पार्टियों की फोटोज अभी तक सामने नहीं आईं।

इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर उनकी कुछ नई फोटोज भी वायरल हुई हैं, जिनमें ये कपल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलते हुए नजर आए। खबर है कि अमित शाह को 4 मार्च, 2026 को हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में होने वाले अपने वेडिंग रिसेप्शन में भी आमंत्रित करेंगे। रिसेप्शन में बॉलीवुड और साउथ इंडियन कई सेलिब्रिटी शामिल होने वाले हैं। दरअसल, शादी में फिल्म डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा भी शामिल थे, जिन्होंने रश्मिका को फिल्म 'एनिमल' और विजय को 'अर्जुन रेड्डी' में निर्देशित किया है।

एक-दूसरे के लिए दिल छू लेने वाले मैसेज भी दिए

स्टार्स रश्मिका और विजय ने एक-दूसरे के लिए दिल छू लेने वाले मैसेज भी एक-दूसरे को दिए, जिसमें रश्मिका ने लिखा कि विजय ने उन्हें सच्चे प्यार का मतलब सिखाया है और हमेशा उनके बड़े सपने देखने का हौसला बढ़ाया है। तो वहीं, विजय ने बताया कि रश्मिका की मौजूदगी उनके लिए घर की तरह और शांति देने वाली बताई। बता दें, ये कपल अब शादीशुदा जिंदगी की नई शुरुआत कर रहा है और फैंस उनके लिए अच्छे दिनों की कामना कर रहे हैं।