30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, Feb 10, 2026

‘बॉर्डर 2’ के बाद सनी देओल फिर आ रहे हैं तहलका मचाने, ‘लाहौर 1947’ की रिलीज डेट आउट

Lahore 1947 Release Date: 'बॉर्डर 2' के बाद सनी देओल स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘लाहौर 1947’ को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। यह फिल्म सिनेमाघरों में…. नीचे पढ़ें पूरी खबर।

Lahore 1947 Release Date

'बॉर्डर 2' के बाद अब सनी देओल का धमाका, ‘लाहौर 1947’ की रिलीज डेट आउट (इमेज सोर्स: वायरल एक्स स्क्रीनशॉट)

Sunny Deol Starr Lahore 1947 Release Date Out: ‘बॉर्डर 2’ की शानदार सफलता के बाद सनी देओल अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने को तैयार हैं। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लाहौर 1947’ की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है।

खास बात यह है कि इस ऐतिहासिक फिल्म में पहली बार सनी देओल, निर्देशक राजकुमार संतोषी और प्रोड्यूसर आमिर खान एक साथ काम कर रहे हैं। 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म एक दर्दनाक दौर को नए अंदाज में पर्दे पर जिंदा करने वाली है।

आमिर खान के प्रोडक्शन टीम ने दी अपडेट

आमिर खान की प्रोडक्शन टीम ने बताया कि यह दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की पसंदीदा स्क्रिप्ट थी। उन्होंने फिल्म को लेकर बताया, “यह धरम जी (धर्मेंद्र) की सबसे पसंदीदा स्क्रिप्ट्स में से एक थी। मुझे बहुत खुशी है कि यह फिल्म उसी अंदाज में रिलीज होगी और इसे उनका प्यार मिलेगा।”

क्या है फिल्म की कहानी?

सनी देओल की आने वाली फिल्म की कहानी असगर वजाहत के मशहूर नाटक ‘जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्याई नई’ से ली गई है। यह कहानी भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की राजनीति पर नहीं, बल्कि उस समय हुई सांप्रदायिक हिंसा, दर्द और बिछड़े रिश्तों पर ज्यादा ध्यान देती है।

फिल्म एक ऐसे हिंदू परिवार की कहानी है, जिसे बंटवारे के दौरान लाहौर छोड़कर भारत आना पड़ता है। भारत आकर उन्हें एक मुस्लिम परिवार की छोड़ी हुई हवेली मिलती है, लेकिन वहां एक बुजुर्ग मुस्लिम महिला पहले से रहती है। इसके बाद बंटवारे के कठिन दौर में पहचान, बिछड़न, इंसानियत और जिम्मेदारी से जुड़े कई गहरे सवाल सामने आते हैं।

यह फिल्म देशभक्ति के शोर-शराबे वाली कहानियों जैसी नहीं है, बल्कि विभाजन के पुराने जख्मों, दर्द और इंसानी रिश्तों की संवेदनशीलता को दिखाती है। यह एक भावुक और गंभीर पीरियड ड्रामा है।

फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ शबाना आजमी, प्रीति जिंटा और करण देओल भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने बनाया है और गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें