9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Animal Park में कबीर सिंह क्यों नहीं आए? शाहिद कपूर ने बताई असली वजह

Shahid Kapoor in Ranbir Kapoor's Animal?: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' को लेकर बड़ा बयान दिया है। शाहिद से 'एनिमल पार्क' में कैमियो करने का सवाल किया गया था।

2 min read
Google source verification
Shahid Kapoor in Ranbir Kapoor's Animal?

Shahid Kapoor-Ranbir Kapoor (सोर्स-एक्स)

Shahid Kapoor in Ranbir Kapoor's Animal?: बॉलीवुड में जब भी किसी निर्देशक की बनाई दो फिल्मों के किरदारों को एक ही दुनिया में जोड़ने की बात होती है, तो दर्शकों की उत्सुकता अपने चरम पर पहुंच जाती है। कुछ ऐसा ही रोमांच फैन्स ने तब महसूस किया, जब खबर फैली कि शाहिद कपूर का आइकॉनिक किरदार कबीर सिंह, रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में नजर आ सकता था। इसी दिलचस्प क्रॉसओवर को लेकर शाहिद कपूर ने अब बयान दिया है। एक्टर ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

शाहिद कपूर 'एनिमल पार्क' में आएंगे नजर? (Shahid Kapoor in Ranbir Kapoor's Animal?)

शाहिद कपूर ने हाल ही में 'दैनिक भास्कर' के साथ बातचीत में इस पूरे मामले पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि जब एनिमल पर काम शुरू हो रहा था, तब निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के दिमाग में एक खास आइडिया था। वांगा चाहते थे कि उनकी दोनों फिल्मों की दुनिया आपस में जुड़े और कबीर सिंह का एक छोटा लेकिन प्रभावशाली सीन एनिमल में शामिल किया जाए। ये सीन ऐसा होता, जहां कबीर सिंह और रणबीर कपूर के किरदार रणविजय का आमना-सामना होता।

वांगा का बड़ा विजन (Shahid Kapoor in Ranbir Kapoor's Animal?)

संदीप रेड्डी वांगा उन निर्देशकों में गिने जाते हैं, जो अपने किरदारों को बेहद गहराई से गढ़ते हैं। कबीर सिंह और एनिमल—दोनों ही फिल्में अपने तीखे, आक्रामक और विवादित टोन के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में इन दोनों किरदारों का एक ही फ्रेम में दिखना दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होता। शाहिद के मुताबिक, वांगा इस सीन को लेकर काफी उत्साहित थे और उन्होंने खुद आकर उनसे इस बारे में बात भी की थी।

शेड्यूल की वजह से नहीं हो पाया ऐसा

हालांकि इस शानदार आइडिया के बीच सबसे बड़ी रुकावट बनी तारीखें। शाहिद कपूर उस वक्त अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त थे और एनिमल के शूट शेड्यूल के साथ तालमेल बैठाना मुश्किल हो गया। कई कोशिशों के बावजूद बात नहीं बन पाई और आखिरकार इस क्रॉसओवर को ड्रॉप करना पड़ा। शाहिद ने साफ कहा कि मामला किसी मतभेद का नहीं, बल्कि पूरी तरह प्रोफेशनल कमिटमेंट्स का था।

भविष्य की उम्मीद बरकरार

शाहिद कपूर का मानना है कि कबीर सिंह और रणविजय दोनों ही संदीप रेड्डी वांगा की रचनात्मक दुनिया के किरदार हैं। अगर भविष्य में निर्देशक को लगे कि इन दोनों को फिर से एक ही कहानी में लाना चाहिए, तो वह जरूर ऐसा करेंगे। यानी यह दरवाजा पूरी तरह बंद नहीं हुआ है, बस फिलहाल कहानी यहीं थम गई है।

‘एनिमल’ को लेकर जब हुआ विवाद

गौरतलब है कि कबीर सिंह और एनिमल- दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की, लेकिन साथ ही उन पर टॉक्सिक मस्कुलिनिटी और अत्यधिक हिंसा को लेकर आलोचनाएं भी हुईं। इसके बावजूद दर्शकों में इन किरदारों की लोकप्रियता कम नहीं हुई।

आगे क्या कर रहे हैं शाहिद कपूर?

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर अब विशाल भारद्वाज की आने वाली फिल्म ओ’ रोमियो की तैयारी में जुटे हैं। ये फिल्म अंडरवर्ल्ड की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म फरवरी में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।