शाहरुख और आमिर की फोटो। (फोटो सोर्स: जादूगर करण सिंह इंस्टाग्राम)
Shah Rukh Khan Diwali Party Kissa: दीपावली के खास मौके पर, आज हम आपको बॉलीवुड से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं; जिसे आप भी सुनेंगे तो भौंचक्के हो जाएंगे। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि शाहरुख खान की दीपावली पार्टी में एक शख्स ने सभी को हैरान कर दिया था। वहां खड़े आमिर तो चकित रह गए थे।
दरअसल, किंग खान (शाहरुख) ने साल 2017 में एक दीपावली पार्टी रखी थी, जिसमें बॉलीवुड के तमाम दिग्गजों को आमंत्रित किया था। मेहमानों में आमिर खान, कुणाल कोहली जैसे कई स्टार्स शामिल थे। लेकिन इस पार्टी की सबसे बड़ी हाइलाइट था एक खास मेहमान। जिसने अपनी कला से सभा को हैरान कर दिया था।
वो शख्स कोई और नहीं बल्कि मशहूर जादूगर करण सिंह थे। उन्होंने अपनी जादुई कलाओं से माहौल को इतना रोमांचक बना दिया कि हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, करण ने एक कार्ड ट्रिक के जरिए शाहरुख और आमिर दोनों को चकित कर दिया था।
आमिर ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा करते हुए बताया था कि जादूगर करण ने उनसे एक कार्ड के बारे में सोचने को कहा, जबकि शाहरुख से एक नंबर चुनने को कहा। मैंने पान का बादशाह और शाहरुख ने नंबर 24 चुना।
इसके बाद जब 24वां कार्ड ताश की गड्डी से निकाला गया, जिसे जादूगर ने छुआ तक नहीं था, वह वही पान का बादशाह निकला। आमिर खान यह देख हैरान रह गए, उनके चेहरे का भाव इस बात का सबूत था कि वह करण की इस कला से कितने प्रभावित थे। शाहरुख भी इस जादू को देखकर पूरी तरह चकित थे।
शाहरुख खान की इस शानदार दीपावली पार्टी के बाद, जादूगर करण सिंह ने अपने आधिकारिक फेसबुक हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें आमिर खान इस ट्रिक को मेहमानों के सामने उत्साह से बता रहे थे।
करण ने इस वीडियो के साथ एक भावुक कैप्शन लिखा था, “नया वीडियो। मैंने लोगों के पासवर्ड का पता लगाने में अपनी पहचान बनाई है। जादूगरों के बीच मैंने एक कार्ड ट्रिक से अपनी प्रतिष्ठा बनाई है। इसे शाहरुख खान और आमिर खान जैसे सितारों को दिखाना और उनकी तारीफ सुनना बहुत ही सम्मानजनक है।”
Published on:
20 Oct 2025 02:31 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग