
राजपाल यादव की बेल पर 16 फरवरी को होगी सुनवाई
Priyadarshan Help Rajpal Yadav In Jail: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडी किंग राजपाल यादव इस समय अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के कर्ज के मामले में वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। लेकिन इस संकट की घड़ी में वह अकेले नहीं हैं। फिल्म जगत से उनके लिए लगातार मदद के हाथ बढ़ रहे हैं। पहले सलमान खान, अजय देवगन, सोनू सूद और अब जाने-माने फिल्ममेकर प्रियदर्शन भी राजपाल के समर्थन में आगे आए हैं और उन्होंने एक ऐसी पहल की है जिसने सबका दिल जीत लिया है।
राजपाल यादव और प्रियदर्शन की जोड़ी ने 'हंगामा', 'भूल भुलैया' और 'मालामाल वीकली' जैसी कई यादगार फिल्में लोगों को दी हैं। प्रियदर्शन की आने वाली एक नई फिल्म में भी राजपाल एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। 'मिड-डे' को दिए एक इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने बताया कि उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर (जुबली फिल्म्स) से खास गुजारिश की है कि राजपाल को उनकी तय फीस से ज्यादा पैसे दिए जाएं।
प्रियदर्शन ने कहा, "मैं राजपाल को पिछले 20 सालों से जानता हूं। साल 2000 में फिल्म 'जंगल' में उनकी परफॉर्मेंस देखकर मैं दंग रह गया था। तब से वह मेरी लगभग हर फिल्म का हिस्सा रहे हैं। उनकी मौजूदा हालत को देखते हुए मैंने प्रोड्यूसर से कहा कि हमें उन्हें बचाना होगा। वह मान गए हैं और राजपाल को उनकी फीस बढ़ाकर दी जा रही है।" दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में राजपाल कॉमेडी नहीं, बल्कि विलेन के रोल में नजर आएंगे।
राजपाल यादव की यह मुसीबत 16 साल पुरानी एक गलती का नतीजा है। साल 2010 में उन्होंने निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा और फिल्म 'अता पता लापता' बनाई। इस फिल्म के लिए उन्होंने 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। दुर्भाग्य से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई और राजपाल कर्ज नहीं चुका पाए। समय के साथ ब्याज और जुर्माना जुड़ते-जुड़ते यह रकम 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। पैसों के भुगतान में असमर्थ होने के कारण आखिरकार उन्हें सरेंडर करना पड़ा।
Published on:
14 Feb 2026 12:12 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
