14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तमाम विवादों और प्लेबैक सिंगिंग से ब्रेक के बाद, शिव भक्ती में लीन दिखें Arijit Singh, नया गाना हुआ वायरल

Arijit Singh Oh Shiv Mere: तमाम विवादों और प्लेबैक सिंगिंग से एक लंबा ब्रेक लेने के बाद, अरिजीत सिंह एक बार फिर अपनी आवाज से संगीत लवर्स का दिल जीतते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक नया गाना रिलीज किया है, जो सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है।

2 min read
Google source verification
तमाम विवादों और प्लेबैक सिंगिंग से ब्रेक के बाद, शिव भक्ती में लीन दिखें Arijit Singh, नया गाना हुआ वायरल

Arijit Singh, नया गाना हुआ वायरल (सोर्स: x @IIFA के अकाउंट द्वारा)

Arijit Singh Oh Shiv Mere: बॉलीवुड के फेमस सिंगर Arijit Singh ने जब प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की घोषणा की थी, तब उनके फैंस हैरान रह गए थे। 27 जनवरी को इंस्टाग्राम के द्वारा उन्होंने बताया कि अब वो फिल्मों के लिए गाना नहीं गाएंगे।

इस खबर के बाद उनके कई फैंस को लगा कि शायद अब उनकी आवाज सुनने को नहीं मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनके संन्यास के कुछ ही दिनों बाद अरिजीत ने एक नया रास्ता चुना है, जो है इंडिपेंडेंट म्यूजिक का। बता दें, अरिजीत सिंह ने चुपचाप अपना पहला स्वतंत्र गीत रिलीज कर दिया, जो कोई रोमांटिक या फिल्मी ट्रैक नहीं, बल्कि एक भक्तिमय गीत है।

इस गाने का कोई भी प्रमोशन नहीं

अरिजीत सिंह का जो पहला गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसका नाम है 'ओह शिव मेरे' ये शिव भजन 9 फरवरी को यूट्यूब पर जारी किया गया। हालांकि, इसकी सबसे खास बात ये रही है कि लाखों फॉलोअर्स होने के बावजूद अरिजीत ने इस गाने का कोई भी प्रमोशन नहीं किया। दरअसल, 'ओह शिव मेरे' में अरिजीत की आवाज का अलग ही रंग सुनाई देता है। इस गीत के बोल गीतकार कुमार ने लिखे हैं और संगीत मंदीप पंघाल ने तैयार किया है। गिटार पर शोमू सील और स्वास्तिक शुभम ने साथ दिया है, जबकि कोरस में पीयूष रंजन, साक्षी होलकर, सोनम पाठक और मंदीप पंघाल की आवाजें शामिल हैं।

बता दें, रिलीज के बाद ये भजन तेजी से लोगों तक पहुंचा और इसे 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर फैंस ने अरिजीत के इस नए अंदाज की खुब तारीफ की। कई लोगों ने लिखा कि उनकी आवाज में आध्यात्मिक गहराई साफ झलकती है। तो कुछ यूजर्स ने हैरानी जताई कि अरिजीत भजन गा रहे हैं, तो कई ने इसे उनके करियर का खूबसूरत नया अध्याय बताया। इसके साथ ही, अरिजीत ने अपने फैसले के पीछे की वजह सार्वजनिक रूप से स्पष्ट नहीं की है। इंडस्ट्री की राजनीति को लेकर तरह-तरह की अफवाहें लगाई जा रही थीं। इसके बावजूद, उन्होंने ये साफ कर दिया कि गाना से उनका रिश्ता खत्म नहीं हुआ है, बस उसका रूप बदल गया है।

आध्यात्मिक मोड़ ये दर्शाता है

'ओह शिव मेरे' के साथ अरिजीत सिंह ने ये संकेत दे दिया है कि वो अब अपने मन के संगीत पर ध्यान देना चाहते हैं। फिल्मों से दूरी बनाकर भी वो अपने श्रोताओं के करीब हैं। उनका ये आध्यात्मिक मोड़ ये दर्शाता है कि कलाकार के लिए संगीत सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि साधना भी हो सकता है और अब फैंस उत्सुक हैं कि आगे अरिजीत किस तरह के इंडिपेंडेंट प्रोजेक्ट्स लेकर आते हैं। फिलहाल, 'ओह शिव मेरे' ने साबित कर दिया है कि उनकी आवाज का जादू हर अंदाज में बरकरार है।