12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजपाल यादव के जेल जाने के बाद उनके भाई ने किया बड़ा खुलासा, बोले- 19 फरवरी को…

Rajpal Yadav Brother Big Revealed: राजपाल यादव के जेल जाने के बाद उनके भाई का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि जो खबर फैली हुई है वह फर्जी हैं। घर में 19 फरवरी की शादी है और घर में माहौल कैसा है इसे लेकर भी उन्होंने बात की है।

2 min read
Google source verification
राजपाल यादव के जेल जाने के बाद उनके भाई का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि जो खबर फैली हुई है वह फर्जी हैं। घर में 19 फरवरी की शादी है और घर में माहौल कैसा है इसे लेकर भी उन्होंने बात की है।

राजपाल यदाव के भाई का बड़ा खुलासा

Rajpal Yadav Brother Big Revealed: फेमस एक्टर राजपाल यादव के जेल जाने की खबर ने पिछले कुछ दिनों से पूरे देश में हंगामा मचा दिया है। उनके फैंस हैरान हो रहे हैं। उन्होंने 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था।

जिसे लेकर बाद में खबर आई थी कि वह जेल जाने से पहले बेहद भावुक नजर आए थे और उन्होंने कहा था कि इसके अलावा मेरे पास कोई और ऑप्शन नहीं बचा था और इंडस्ट्री में कोई दोस्त नहीं होता। लेकिन अब इन दावों पर उनके बड़े भाई श्रीपाल यादव ने सामने आकर सच्चाई बताई है। उन्होंने जो कहा उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

राजपाल के जेल जाने के बाद भाई का बड़ा बयान (Rajpal Yadav Brother On Cheque Bounce Case)

NDTV से राजपाल यादव के भाई श्रीपाल यादव ने खास बातचीत की। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वाकई राजपाल जेल जाते समय भावुक होकर अपनी कंगाली और अकेलेपन की बात कर रहे थे, तो श्रीपाल ने इन बातों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, "हम साथ पले-बढ़े हैं, एक ही बिस्तर पर सोए हैं। मैं अपने भाई को बहुत करीब से जानता हूं। चाहे मुसीबत कितनी भी बड़ी क्यों न हो, वह किसी के सामने गिड़गिड़ा या रो नहीं सकता। यह उसके स्वभाव में ही नहीं है।"

राजपाल यादव ने नहीं लिया कोई कर्ज (Rajpal Yadav not take any loan)

श्रीपाल यादव इस मामले में आगे कहा, "राजपाल ने किसी से कोई पैसा उधार नहीं लिया था, बल्कि वह एक निवेश (Investment) का हिस्सा था। उन्होंने कुछ कागजों पर साइन किए थे, जिन्हें बाद में कर्ज के रूप में दिखा दिया गया। श्रीपाल के अनुसार, फिल्म के क्रेडिट्स में उस व्यक्ति का नाम प्रोड्यूसर के तौर पर भी दर्ज है। राजपाल को पूरा भरोसा है कि वह कानूनी रूप से यह साबित कर देंगे कि यह कोई कर्ज नहीं था। उन्होंने जाते वक्त भी भाई से कहा था, "भैया, चिंता मत करना, हम इसे साबित कर देंगे।"

घर में शादी का माहौल झूठी हैं मायूसी की खबरें (Rajpal Yadav 9 Crore Cheque Bounce Case)

जेल जाने की खबरों के बीच यह भी कहा गया कि राजपाल के घर पर सन्नाटा और मायूसी छाई है। इस पर श्रीपाल भड़कते हुए बोले, "पता नहीं कौन सा पत्रकार मायूसी देख गया। हमारे घर में बिटिया (राजपाल की भतीजी) की शादी है। घर पर 50-50 मजदूर काम कर रहे हैं, पूरी तैयारी चल रही है। दोपहर में मजदूर खाना खाने गए होंगे, तो किसी ने खाली घर की फोटो खींचकर उसे मायूसी का नाम दे दिया।"

19 फरवरी को घर में शादी है और परिवार को पूरा यकीन है कि राजपाल जल्द बाहर आएंगे। श्रीपाल ने कहा कि राजपाल ही शादी के मुख्य आकर्षण हैं और उनके बिना जश्न अधूरा है, इसलिए पूरा परिवार भगवान से प्रार्थना कर रहा है।