राजवीर जवांदा की याद में एमी विर्क ने किया इमोशनल पोस्ट। (फोटो सोर्स: ammyvirk)
Ammy Virk Emotional Post: पंजाबी सिंगर और एक्टर एमी विर्क ने हाल ही में अपने करीबी दोस्त और मशहूर सिंगर राजवीर जवांदा की याद में एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. जिसने राजीवर और एमी दोनों के फैंस को भावुक कर दिया है। एमी का ये पोस्ट फैंस के दिलों को छू गया है। इस पोस्ट में एमी विर्क ने अपने दोस्त राजवीर जवांदा के लिए जो शब्द लिखे, उनसे साफ़ पता चलता है कि उनका व्यक्तित्व कितना सादगी और शांत था।
एमी विर्क ने अपने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट शेयर की है उसमें राजवीर जवांदा की एक फोटो भी है और फोटो के साथ उन्होंने लिखा है, "अलग पोशाक, छह फीट लंबा कद, हाथों में कर्ली और पैरों में खूसा। कितनी दुआएं लीं उसने, कितना प्यार पाया। लोगों का अभिमान चला गया, हमारा सबसे अच्छा दोस्त चला गया।" इस पोस्ट के साथ उन्होंने अपने सबसे अच्छे दोस्त की सादगी और लोगों के बीच उनकी पॉपुलैरिटी को याद किया है। हांलाकि, एमी ने ये पोस्ट पंजाबी में की है, लेकिन हम उसका हिंदी रूपांतरण आपके लिए लेकर आये हैं।
फैंस ने इस पोस्ट पर कमेंट्स किए और राजवीर के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। लोगों ने लिखा, 'वाहेगुरु जी'।
वहीं एक फैन ने लिखा, "आह… रब ने वाकई हद से ज्यादा बड़ा झटका दिया है। अब तो धीरे-धीरे रब पर से भरोसा उठता जा रहा है। जो कभी सोचा नहीं था, वो हो गया। रब के रंग भी बड़े निराले हैं, अलविदा भाई, रब ने चाहा तो अगली जिंदगी में फिर मिलेंगे।"
आपको बता दें कि एमी विर्क और राजवीर जवांदा की दोस्ती इंडस्ट्री में एक मिसाल मानी जाती है। कई बार दोनों एक साथ स्टेज पर एक साथ परफॉर्म कर चुके हैं। एमी विर्क का ये इमोशनल पोस्ट न सिर्फ एक दोस्त की याद में किया गया है, बल्कि दोनों की सच्ची दोस्ती की कहानी भी कहता है।
आपको बता दें कि फेमस पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का 27 सितंबर को बाइक एक्सीडेंट हुआ था। एक्सीडेंट में उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में गहरी चोट आई थी। पहाड़ों पर हुए इस दर्दनाक एक्सीडेंट के बाद सिंगर की हालत गंम्भीर थी। वो 11 दिनों तक लगातार वेंटिलेटर पर थे। लोगों की दुआओं और डॉक्टर्स की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और उन्होंने बीती 8 अक्टूबर को दुनिया को अलविदा कह दिया। राजवीर फैंस के लिए सिर्फ एक गायक नहीं, बल्कि उनकी भावनाओं की आवाज थे।
Published on:
18 Oct 2025 06:33 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग