Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुखद: पंकज त्रिपाठी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां का नींद में ही हुआ निधन

Pankaj Tripathi Mother Dies: जहां एक तरफ बॉलीवुड में शाहरुख खान के बर्थडे का जश्न मनाया जा रहा था, वहीं एक खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। पंकज त्रिपाठी की मां का निधन हो गया है।

2 min read
Google source verification
pankaj tripathi mother dies

पंकज त्रिपाठी की मां का निधन

Pankaj Tripathi Mother Dies: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी और उनके परिवार पर इस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर की मां श्रीमती हेमवंती देवी का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस ली थी। लगभग 2 दिन बाद उनके परिवार ने रविवार यानी आज 2 नवंबर को आधिकारिक बयान जारी करते हुए इस दुखद खबर की पुष्टि की है। जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर आई हर कोई हैरान रह गया। लोग अपने फेवरेट एक्टर की मां को श्रद्धांजलि देने लगे।

पंकज त्रिपाठी की मां का निधन (Pankaj Tripathi Mother passed away)

मिड डे की खबर के अनुसार, पंकज त्रिपाठी की मां श्रीमती हेमवंती देवी का निधन बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड में उनके पैतृक घर पर हुआ है। परिवार ने जो आधिकारिक बयान में जारी किया है उसमें उन्होंने बताया है कि मां 89 साल की थीं और पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। उन्होंने कहा, “हमें यह बताते हुए गहरा दुख हो रहा है कि श्री पंकज त्रिपाठी की प्रिय माता श्रीमती हेमवंती देवी का शुक्रवार को बेलसंड स्थित पैतृक निवास पर निधन हो गया... उन्होंने अपने प्रियजनों के बीच नींद में ही अंतिम सांस ली। पंकज त्रिपाठी उनके अंतिम क्षणों में उनके साथ मौजूद थे।”

शनिवार को हुआ अंतिम संस्कार (Pankaj Tripathi Mother Death)

श्रीमती हेमवंती देवी का अंतिम संस्कार शनिवार को बेलसंड में किया गया है। इस दौरान परिवार के करीबी सदस्य, रिश्तेदार और दोस्त उनके साथ थे। साथ ही परिवार ने इस कठिन समय में सभी शुभचिंतकों से प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की है और अनुरोध किया है कि वे दिवंगत श्रीमती हेमवंती देवी को अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें। पंकज त्रिपाठी के फैंस और पूरी फिल्म इंडस्ट्री इस दुख की घड़ी में उनके और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।