Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वर्ल्ड कप जीती बेटियां तो बॉलीवुड झूमा, किसी ने कहा- नारी शक्ति तो कोई बोला- जोर से बोलिए, हम वर्ल्ड चैंपियन हैं…

Indian Women Cricket Team Win First World Cup: देश का मान एक बार फिर हमारी लड़कियों ने बढ़ा दिया है। उन्होंने पहली बार वर्ल्ड कप जीतकर ये साबित कर दिया है कि महिलाएं किसी से कभी पीछे नहीं रह सकती। इसी पर पूरे बॉलीवुड में जश्न का माहौल है आइये जानते हैं किसने क्या कहा...

3 min read
Google source verification
indian women cricket team won world cup

भारतीय महिलाओं ने पहली बार जीता वर्ल्ड कप

Bollywood Stars on India Winning Women World Cup 2025: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2 नवंबर के दिन को सुनहरे अक्षरों में लिख दिया है। बीती रात वो हुआ जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर भारत ने पहली बार वुमेंस वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया। इस अचीवमेंट पर सितारों ने भी जमकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिए। जिसे देखकर साफ पता चलता है कि इस जीत ने हर किसी के चेहरे पर बड़ी खुशी ला दी है।

अमिताभ बच्चन से लेकर सुनील शेट्टी ने लिखी दिल की बातें...

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भी इस जीत पर जबरदस्त खुशी जाहिर की। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'जीत गये। भारतीय महिला क्रिकेट…विश्व चैंपियन। आप हम सभी के लिए गौरव लेकर आई हैं। बधाई हो। बधाई हो। बधाई हो।'

सनी देओल (Sunny Deol) भी एक भारतीय होने के नाते खुशी से झूम उठे। उन्होंने इस जीत पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, "हिंदुस्तान जिंदाबाद! आज मेरी बहनों ने इतिहास रच दिया है। भारत के लिए महिला क्रिकेट में पहला विश्व कप, क्या कमाल कर दिखाया। नारी शक्ति ने तिरंगे को ऊंचा फहरा दिया है। ये जीत हर हिंदुस्तानी की जीत है।"

सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) जिनके दामाद केएल राहुल खुद एक बड़े क्रिकेटर हैं। उन्होंने भी पोस्ट में सबसे पहले तो भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हौसले और मेहनत को सलाम किया और इस जीत को बेहद शानदार बताया। उन्होंने लिखा, 'जोर से बोलिए, हम वर्ल्ड चैंपियन हैं।'

अनुपम खेर (Anupam Kher) ने भी महिलाओं के जीतने पर जोश दिखाया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'भारत माता की जय।' तृप्ति डिमरी ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी टीम की जीत को लेकर शेयर की है।

अजय देवगन (Ajay Devgn) टीम की रेजिलिएंस और हिम्मत की तारीफ करते हुए बोले, "एक ऐसी रात जो हम कभी नहीं भूलेंगे। थैंक यू, चैंपियंस। इस टीम ने दुनिया को दिखा दिया कि सच्ची ग्रिट और बिलीफ क्या कर सकती है।"

एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने भी पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "वर्ल्ड के चैंपियंस, हमारी वुमेंस इन ब्लू ने कर दिखाया। दीप्ति की ऑलराउंड ब्रिलियंस और शेफाली की विस्फोटक बल्लेबाजी ने ग्लोरी का रास्ता रोशन किया। हर भारतीय का दिल गर्व से चौड़ा हो गया है।"

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने इस जीत को भारत की आइकॉनिक 1983 जीत से कंपेयर करते हुए लिखा, “दशकों से सिर्फ पैरेंट्स से सुनते थे कि 1983 कैसा लगा था। हमें हमारा ये वाला मोमेंट देने के लिए थैंक यू गर्ल्स।'