
Mardaani 3 Makers on Delhi Missing Cases (सोर्स- एक्स)
Mardaani 3 Makers on Delhi Missing Cases: रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म 'मर्दानी 3' इन दिनों बॉक्स ऑफिस से ज्यादा सोशल मीडिया पर चल रही बहस को लेकर चर्चा में है। फिल्म की रिलीज के बाद अचानक दिल्ली में बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने की खबरें सामने आईं, जिसके बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने ये दावा करना शुरू कर दिया कि ये सब फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा है। इन आरोपों ने देखते ही देखते तूल पकड़ लिया, लेकिन अब फिल्म के निर्माता यश राज फिल्म्स (YRF) ने इन दावों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए साफ और सख्त बयान जारी किया है।
दरअसल, मर्दानी 3 की कहानी अपहरण और अपराध जैसे गंभीर विषयों के इर्द-गिर्द घूमती है। इसी बीच दिल्ली में सैकड़ों लोगों के लापता होने से जुड़ी खबरें सामने आईं। कुछ यूजर्स ने इन दोनों बातों को जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो और पोस्ट शेयर करने शुरू कर दिए। दावा किया गया कि ये सब फिल्म के प्रचार के लिए किया जा रहा है। देखते ही देखते ये नैरेटिव वायरल हो गया और फिल्म के मेकर्स पर संवेदनशील मुद्दे के इस्तेमाल का आरोप लगने लगा।
इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए YRF के प्रवक्ता ने साफ किया कि कंपनी का इतिहास पारदर्शिता और नैतिकता पर आधारित रहा है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रहे ऐसे आरोप पूरी तरह निराधार हैं। निर्माता कंपनी के अनुसार, किसी भी संवेदनशील सामाजिक मुद्दे को प्रचार के तौर पर इस्तेमाल करने का सवाल ही नहीं उठता। YRF ने यह भी कहा कि उन्हें प्रशासन और संबंधित अधिकारियों पर पूरा भरोसा है कि वो समय आने पर सही तथ्यों को सामने रखेंगे।
वायरल वीडियो के बाद कई लोग सोशल मीडिया पर फिल्म के मेकर्स को जमकर ट्रोल कर रहे थे। कुछ यूजर्स का कहना था कि अगर आरोप सही हैं तो ये बेहद गैर-जिम्मेदाराना कदम होगा। हालांकि, YRF के स्पष्टीकरण के बाद ये साफ हो गया है कि दिल्ली में लापता लोगों की खबरों का 'मर्दानी 3' के प्रमोशन से कोई लेना-देना नहीं है।
विवादों के बीच मर्दानी 3 की कमाई की बात करें तो फिल्म ने पहले हफ्ते में करीब 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ये आंकड़ा पहली मर्दानी से बेहतर है, लेकिन दूसरे पार्ट के मुकाबले थोड़ा कम माना जा रहा है। फिर भी ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि मौजूदा हालात फिल्म के लिए नुकसानदेह नहीं साबित होंगे।
इस हफ्ते कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है, जिसका फायदा 'मर्दानी 3' को मिल सकता है। माना जा रहा है कि दूसरे वीकेंड पर फिल्म की कमाई में अच्छी बढ़त देखने को मिल सकती है। दर्शकों के बीच फिल्म की कहानी और रानी मुखर्जी के दमदार अभिनय को लेकर सकारात्मक चर्चा बनी हुई है।
Updated on:
06 Feb 2026 04:50 pm
Published on:
06 Feb 2026 04:49 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
