5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रूमर्ड बॉयफ्रेंड तलविंदर के साथ फिर नजर आईं दिशा पाटनी, अश्लील इशारा विवाद के बाद पहली बार दिखीं मौनी रॉय

Disha Patani With Rumoured Boyfriend Talwinder: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी इन दिनों सिंगर तलविंदर को डेट करने की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। अब दिशा एक बार फिर रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ नजर आई हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Disha Patani With Rumoured Boyfriend Talwinder

Disha Patani With Rumoured Boyfriend Talwinder (सोर्स इंस्टाग्राम- @viralbhayani)

Disha Patani With Rumoured Boyfriend Talwinder: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी एक बार फिर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड और पंजाबी सिंगर तलविंदर के साथ नजर आई हैं। जी हां, रविवार रात दिशा को मुंबई में एक इवेंट में स्पॉट किया गया। इसी इवेंट में उनके साथ सिंगर तलविंदर भी नजर आए। इतना ही नहीं, इस दौरान एक्ट्रेस मौनी रॉय भी नजर आईं जो हरियाणा में एक शादी के दौरान हुई बदसलूकी के बाद पहली बार किसी पब्लिक इवेंट में नजर आईं।

तलविंदर के साथ फिर दिखीं दिशा (Disha Patani With Rumoured Boyfriend Talwinder)

दिशा पाटनी की पिछले दिनों पंजाबी सिंगर तलविंदर को डेट करने की खबरें आईं, जब वो पहली बार गायक के साथ किसी पब्लिक इवेंट में नजर आईं। अब दिशा हाल ही में एक बार फिर तलविंदर सिंह सिद्धू के साथ नजर आई हैं। इस दौरान दिशा हमेशा की ही तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

मौनी रॉय भी आईं नजर

इसी इवेंट के दौरान मौनी रॉय भी अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ ट्विनिंग करते हुए नजर आईं। मौनी व्हाइट कलर की ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थीं। बता दें मौनी हरियाणा में एक शादी के दौरान हुई बदसलूकी और अश्लील इशारा करने के बाद पहली बार इवेंट में नजर आईं।

कैसे शुरू हुई डेटिंग रूमर्स?

टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप के बाद दिशा पाटनी की लव लाइफ हमेशा चर्चा में रही है। दिशा का नाम पहले अलेक्जेंडर एलेक्स से जोड़ा जाता था, लेकिन उन्होंने कभी इस रिश्ते को कन्फर्म नहीं किया। वहीं नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी में दिशा एक मास्क पहने शख्स के साथ दिखीं। ये मास्क मैन कोई और नहीं बल्कि तलविंदर ही थे।