
सौम्या टंडन पहुंची वोट देने के लिए। (फोटो सोर्स: एएनआई)
Soumya Tandon BMC Voting: मुंबई में कल हुए नगरपालिका (बीएमसी) चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया हुई। आम जनता के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्रिटीज भी अपना वोट डालने पहुंचे। सुबह से ही बांद्रा, जुहू और अंधेरी इलाकों में सेलेब्स की हलचल देखने को मिली। हाल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ में अहम भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री सौम्या टंडन भी वोट डालने पहुंचीं।
सौम्या टंडन घर से सभी डिटेल्स कन्फर्म करके निकली थीं, लेकिन जब वह पोलिंग बूथ पर पहुंचीं तो उन्हें बताया गया कि उनका मतदान केंद्र कहीं और है। ‘एएनआई’ से बातचीत में सौम्या ने कहा, “मुझे समझ नहीं आ रहा कि इतना कन्फ्यूजन क्यों है। मैंने ऑनलाइन सब कुछ कन्फर्म किया था, फिर भी मेरा नाम नहीं मिल रहा।” उन्होंने आगे कहा, “मैं वोट जरूर डालूंगी। यह मेरा अधिकार भी है और मेरा फर्ज भी। इसलिए मुझे वोट करना है। आज मैं शूटिंग पर नहीं गई, सिर्फ वोट देने के लिए आई हूं। देखते हैं, मेरा नाम है या नहीं।”
कल हुए BMC चुनाव में वोट डालने वालों में आमिर खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, सचिन तेंदुलकर, गुलजार, रणबीर कपूर, जॉन अब्राहम, हेमा मालिनी, विक्की कौशल, कार्तिक आर्यन, श्रद्धा कपूर, सैफ अली खान–करीना कपूर खान, सान्या मल्होत्रा, दिया मिर्जा, तमन्ना भाटिया, सुभाष घई, सुनील शेट्टी, जॉनी लीवर, कैलाश खेर, दिव्या दत्ता समेत कई अन्य सेलेब्रिटीज शामिल रहे।
सौम्या टंडन इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद काफी चर्चा में हैं। इसके अलावा उन्होंने सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ भी साइन कर ली है, जिसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है।
Updated on:
16 Jan 2026 01:04 pm
Published on:
16 Jan 2026 12:34 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
