
धुरंधर 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज
Dhurandhar 2 Trailer Scene: जिस पल का सिनेमा प्रेमियों को महीनों से इंतजार था, वो आखिरकार आ गया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसे देखते ही फैंस के रोंगटे खड़े हो गए हैं। रणवीर सिंह एक बार फिर अपने खूंखार और दमदार अवतार से पर्दे पर आग लगाने के लिए तैयार हैं। फिल्म 19 मार्च को ईद के खास मौके पर रिलीज हो रही है। इस 3 मिनट 25 सेकंड के ट्रेलर में ऐसे कई सीन हैं जो दिमाग सुन्न कर देने वाले हैं। आइए जानते हैं ट्रेलर के वो 7 बड़े सीन जो फिल्म की कहानी की परतें खोलते हैं।
ट्रेलर की शुरुआत एक चुभते हुए सवाल से होती है- "रहमान डकैत की मौत के बाद ल्यारी का बादशाह कौन बनेगा?" जवाब में रणवीर सिंह की एंट्री होती है। हमजा अली मजारी के रूप में रणवीर बिल्कुल रहमान डकैत के गेटअप में नजर आ रहे हैं और अब वह ल्यारी के नए सुल्तान के तौर पर राज कर रहे हैं।
ट्रेलर में सिर्फ हमजा अली ही नहीं, बल्कि उसके असल किरदार 'जसकीरत सिंह रंगी' पर भी काफी फोकस किया गया है। इसे देखकर साफ है कि दुश्मनों से बदला लेने के लिए ही उसने ल्यारी के डकैत का रास्ता अपनाया है।
संजय दत्त के बिना एक्शन अधूरा है। ट्रेलर में एसपी चौधरी असलम (संजय दत्त) ल्यारी की गलियों में गोलियां बरसाते दिख रहे हैं। उनकी आंखों में गुस्सा देखकर लग रहा है कि वह किसी बड़े अपराधी को खत्म करने के इरादे से वहां घुसे हैं।
अर्जुन रामपाल 'मेजर इकबाल' के किरदार में बेहद प्रभावशाली लग रहे हैं। ट्रेलर का एक हिस्सा इशारा करता है कि मेजर इकबाल की सीधी भिड़ंत हमजा से नहीं, बल्कि जसकीरत सिंह रंगी से होने वाली है, जो फिल्म के क्लाइमैक्स को दिलचस्प बनाएगी।
ट्रेलर में एक सीन ऐसा है जहां हमजा अली मजारी फूट-फूट कर रो रहा है, लेकिन अगले ही पल जसकीरत सिंह रंगी के चेहरे पर गहरा खौफ दिखता है। ऐसा लगता है कि उसके सामने कोई ऐसा सच आया है जिसने उसके होश उड़ा दिए हैं।
येलिना के किरदार में सारा अर्जुन हाथ में बंदूक थामे नजर आ रही हैं। उनका निशाना किस पर है, यह तो साफ नहीं है, लेकिन उनके एक्सप्रेशन बता रहे हैं कि उन्हें हमजा की असलियत पता चल चुकी है।
'धुरंधर' के फैंस यह जानने को बेताब थे कि रहमान डकैत के बाद 'उजैर बलोच' का क्या हुआ। ट्रेलर के आखिरी हिस्से में उजैर की एक झलक मिलती है, लेकिन वह बेहद डरा और सहमा हुआ नजर आ रहा है, जो कई नए सवालों को जन्म देता है।
Published on:
07 Mar 2026 03:39 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
