
धुरंधर 2 का टीजर इस समय होगा रिलीज
Ranveer Singh Post: साल 2025 में बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट कहे जाने वाली फिल्म धुरंधर के दूसरे पार्ट 'धुरंधर 2' को लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मंगलवार की सुबह सुपरस्टार रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उन्होंने अपनी इस जासूसी थ्रिलर के दूसरे भाग का पहला आधिकारिक पोस्टर और टाइटल 'धुरंधर: द रिवेंज' जारी कर दिया है।
पोस्टर के साथ ही रणवीर ने साफ कर दिया है कि इस बार धमाका पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और खतरनाक होने वाला है और टीजर की तारीख और समय भी बता दिया है। जैसे ही पोस्टर के साथ टीजर की तारीफ कंफर्म हुई फैंस ने सोशल मीडिया पर कमेंट की लाइन लगा दी।
रणवीर सिंह ने जो धुरंधर 2 का पोस्टर जारी किया है। उसमें उनका लुक पहली फिल्म के मुकाबले पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। जलते हुए सुर्ख लाल बैकग्राउंड के बीच, काले ट्रेंच कोट और खुले बालों में रणवीर सेंटर-फ्रेम में खड़े हैं। उनकी आंखों की तीव्रता और चेहरे के हाव-भाव बता रहे हैं कि इस बार उनका किरदार पहले से कहीं ज्यादा बेरहम और विस्फोटक होगा। पोस्टर के कैप्शन में रणवीर ने लिखा, "अब बिगड़ने का वक्त आ गया है।" साथ ही उन्होंने पुष्टि भी कर दी है कि फिल्म का टीजर आज यानी 3 फरवरी को दोपहर 12:12 बजे रिलीज किया जाएगा।
धुरंधर 2 को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है, वह फिल्म प्रेमियों के रोंगटे खड़े करने के लिए काफी है। खबरों के मुताबिक, सेंसर बोर्ड (CBFC) ने फिल्म के टीजर को 'A' (सिर्फ 18+ के लोगों के लिए) सर्टिफिकेट दिया है। 1 मिनट 48 सेकंड का यह टीजर फिल्म के डार्क और इंटेंस एक्शन को दिखाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल चर्चाओं की मानें तो इस बार रणवीर 'बीस्ट मोड' में नजर आएंगे और उनकी बैक स्टोरी उन्हें 'देश के बेटे' के रूप में स्थापित करेगी।
रेडिट (Reddit) पर वायरल एक पोस्ट के अनुसार, पहले पार्ट के विलेन अक्षय (रहमान) की मौत के बाद अब अर्जुन रामपाल का किरदार कहानी के अगले बड़े विलेन के रूप में सामने आ सकता है। रणवीर का किरदार 'लयारी किंग' के औरा के साथ पर्दे पर एक 'मॉन्स्टर' की तरह पेश किया जाएगा। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
'धुरंधर 2' की राह इतनी आसान नहीं होने वाली है। 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्मों की टक्कर होने जा रही है। एक तरफ रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' होगी, तो दूसरी तरफ यश की आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स'। इसके अलावा आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' भी इसी दिन रिलीज हो रही है। अब देखना यह है कि इस महामुकाबले में 'धुरंधर 2' बाजी मार पाती है या नहीं।
Published on:
03 Feb 2026 10:20 am

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
