
एआर रहमान के बेटे ने दिया पिता संग रिश्ते पर बयान
AR Rahman Communal Remark: भारतीय संगीत की दुनिया के दिग्गज एआर रहमान इन दिनों अपनी उपलब्धियों से ज्यादा अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कथित सांप्रदायिक भेदभाव पर उनकी टिप्पणियों ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है। जहां एक तरफ लोग उनके समर्थन में खड़े हैं, वहीं दूसरी तरफ उनका विरोध भी हो रहा है। इसी गहमागहमी के बीच, उनके बेटे एआर अमीन ने अपने पिता के साथ अपने काम करने के अनुभव और संगीत के सफर पर खुलकर बात की है।
हाल ही में अपने गाने के प्रमोशन के दौरान एआर अमीन ने बताया कि दुनिया के लिए जो एआर रहमान एक शांत और सौम्य कलाकार हैं, काम के मामले में वह उतने ही सख्त पिता और मेंटर भी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान जब अमीन से पूछा गया कि क्या ऑस्कर विजेता पिता कभी उन्हें डांटते हैं, तो अमीन ने मुस्कुराते हुए कहा, "वह हमेशा मुझे डांटते हैं।" उनकी यह बात सुनकर हर कोई हैरान रह गया, लेकिन अमीन ने साफ किया कि यह डांट उनके काम को बेहतर बनाने के लिए होती है।
अमीन ने अपने लेटेस्ट प्रोजेक्ट की क्रिएटिव प्रोसेस के बारे में बताते हुए कहा कि उनके पिता के साथ काम करना हमेशा से कुछ नया सीखने जैसा होता है। उन्होंने कहा, "इस गाने को बनाने का अनुभव बहुत खास था। जसलीन रॉयल की आवाज ने इस गाने में एक अलग ही जोश भर दिया है। मेरे पिता और मैं मिलकर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं और हमने इसमें 'एफ्रोबीट' वाइब देने की कोशिश की है।"
अक्सर स्टार किड्स को अपने माता-पिता की बड़ी विरासत के बोझ का सामना करना पड़ता है। इस बारे में अमीन की सोच काफी साफ और जमीन से जुड़ी है। साथ ही उन्होंने पिता द्वारा दिए गए कम्युनल विवाद के बीच कहा, "मेरे पिता ने जो मुकाम हासिल किया है, उसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। उनकी विरासत बहुत बड़ी है। मैं खुद को उनके बराबर नहीं देखता, बल्कि मैं तो अपनी इस छोटे से संगीत के सफर की अभी बस शुरुआत कर रहा हूं।"
Published on:
03 Feb 2026 11:32 am

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
