10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘धुरंधर 2’ में हैं आदित्य धर के परिवार के 4 सदस्य, 3 कर चुके हैं ‘धुरंधर’ 1 में भी काम

Dhurandhar 2 Cast: साल 2025 में सिनेमाघरों में अपनी धाक जमाने वाली फिल्म 'धुरंधर' का दूसरा पार्ट आ रहा हैं। इस फिल्म में डायरेक्टर आदित्य धर के परिवार के भी सदस्य शामिल हैं। आइये जानते हैं पत्नी से लेकर साले तक ने क्या काम किया है...

2 min read
Google source verification
Dhurandhar 2 director Aditya Dhar 4 family member part of this film 3 also work in part 1 dhurandhar

धुरंधर 2 में हैं आदित्य धर के परिवार के लोग

Dhurandhar 2 Cast: साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2' रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने को तैयार है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और शुरुआती आंकड़ों ने ही फिल्म पंडितों के होश उड़ा दिए हैं। सोमवार, 9 मार्च तक के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म के करीब 2,37,323 टिकट बिक चुके हैं, जिससे फिल्म ने रिलीज से पहले ही 13.75 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई कर ली है। ऐसे में सामने आ रहा है कि इस फिल्म में खुद डायरेक्टर आदित्य धर के परिवार के 4 सदस्य हैं और पहले पार्ट में भी 3 सदस्य थे। आइये जानते हैं कौन है वो…

'धुरंधर' में हैं आदित्य धर के परिवार के लोग (Aditya Dhar Family In Dhurandhar 2)

इस फिल्म को लेकर एक बेहद दिलचस्प जानकारी सामने आई है। निर्देशक आदित्य धर ने इस मेगा बजट एक्शन फिल्म को बनाने के लिए अपने परिवार के 4 खास सदस्यों का साथ लिया है। पर्दे के पीछे और पर्दे के सामने, इन चारों ने 'धुरंधर 2' को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

1- यामी गौतम (पत्नी): आदित्य धर की पत्नी और मशहूर एक्ट्रेस यामी गौतम इस फिल्म में एक खास कैमियो रोल में नजर आएंगी। हालांकि उनका किरदार छोटा है, लेकिन कहानी के मोड़ के लिए इसे बेहद अहम बताया जा रहा है।

2- लोकेश धर (भाई): आदित्य के भाई लोकेश धर 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी के निर्माता हैं। हॉलीवुड में 20 साल का अनुभव रखने वाले लोकेश 'B62 Studios' को लीड करते हैं और फिल्म के बड़े स्केल के पीछे उन्हीं का हाथ है।

3- ओजस गौतम (साले): यामी गौतम के छोटे भाई ओजस गौतम ने इस फिल्म में 'ऑलराउंडर' की भूमिका निभाई है। वह फिल्म के एडिशनल स्क्रीनप्ले राइटर और असिस्टेंट डायरेक्टर तो हैं ही, साथ ही उन्होंने ही फिल्म का वो धमाकेदार ट्रेलर एडिट किया है जिसे देख फैंस झूम रहे हैं।

4- गिस्तिका गंजू धर (रिश्तेदार): फिल्म में 'शबनम' का दमदार किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस गिस्तिका गंजू धर भी आदित्य के परिवार का हिस्सा हैं। वह पहले पार्ट में भी थीं और अब दूसरे पार्ट में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाएंगी।

बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी (Dhurandhar 2 Release Date)

बता दें, 'धुरंधर' के पहले पार्ट ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1,305 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक कमाई की थी। अब दूसरे पार्ट से उम्मीदें और भी ज्यादा हैं। रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गजों से सजी यह फिल्म 19 मार्च 2026 को ईद के मौके पर हिंदी समेत पांच भाषाओं (तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़) में रिलीज होगी।