30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिलासपुर, May 18, 2020

कोरोना के साथ साथ अब इस आपदा ने मोड़ दिए कई श्रमक स्पेशल ट्रेनों के पहिए

ओड़िसा व आंध्र प्रदेश से गुजरने वाली ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित

Shramik Special Train

Shramik Special Train

बिलासपुर. पूर्वी समुद्रतट में अंफोन च्ा्रकवात के गुजरने की सूचना के बाद रेलवे ने 19 व 21 मई को उडीसा व आंध्रप्रदेश से होकर चलाने वाली श्रमिक स्पेशल व पार्सल स्पेशट ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन कर दिया है। आपदा प्रबंधन व सुरक्षा की दृष्टि से पूर्व तट रेलवे से संबंधित पार्सल एक्सप्रेस व श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को विजयवाड़ा, बल्लरशाह, नागपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा व खड़कपुर के रास्ते चलाया जाएगा। यह ट्रेने चलेंगी बदले हुए रूट से 17 से 20 मई को बंगलोर से हावड़ा के लिए चलने वाली 00615 बंगलोर-हावड़ा पार्सल एक्सप्रेस को विजयवाड़ा, बल्लरशाह, नागपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा व खड़कपुर के रास्ते चलाया जाएगा। 18 से 21 मई को हावड़ा से बंगलोर के लिए चलने वाली 00616 हावड़ा बंगलोर पार्सल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खड़कपुर, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, नागपुर, बल्लरशाह व विजयवाड़ा होकर चलेगी । 17 से 20 मई को सिकंदराबाद से हावड़ा तक चलने वाली 00615 सिकंदराबाद-हावड़ा पार्सल एक्सप्रेस को विजयवाड़ा, बल्लरशाह, नागपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा व खड़कपुर के रास्ते चलाया जाएगा। 16 से 20 मई को वास्को डी गामा से गुवाहाटी के चलने वाली पार्सल स्पेशल ट्रेन 00647 व 00648 वास्को डी गामा, गुवाहाटी पार्सल एक्सप्रेस, विजयवाड़ा, बल्लरशाह, नागपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा व खड़कपुर के रास्ते चलाया जाएगा। 17 मई को 06174 मंगलोर-धनबाद श्रमिक स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग विजयवाड़ा, बल्लरशाह, नागपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा व चक्रधरपुर से होकर चलेगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें