30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिलासपुर, May 30, 2026

University News: जीजीयू के 32 विभागों के प्रश्नपत्र और दस्तावेज खतरे में, डेटा लीक होने की आशंका से मचा हड़कंप

GuruGhasidasVishwavidyalaya सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। घटना के सामने आने के बाद छात्रों और शिक्षकों के बीच चिंता बढ़ गई है, जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच में जुट गया है।

University News

गुरु घासीदास केंद्रीय विवि (Photo AI)

University News: गुरु घासीदास केंद्रीय विवि (जीजीयू) सहित देश के समस्त केंद्रीय विवि में प्रवेश, परीक्षा और प्रशासनिक कार्यों के लिए उपयोग किए जा रहे समर्थ पोर्टल में डेटा लीक की आशंका ने शिक्षा जगत में हड़कंप मचा दिया है। पोर्टल से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण लॉगिन आईडी और पासवर्ड सार्वजनिक होने की खबरों के बाद विवि प्रबंधन, छात्र और अभिभावक गहरी चिंता में हैं। आशंका जताई जा रही है कि इस बड़ी सुरक्षा चूक से हजारों विद्यार्थियों की निजी जानकारी और बेहद गोपनीय शैक्षणिक दस्तावेज लीक हो सकते हैं।

University News: 32 विभागों से जुड़े प्रश्नपत्र

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के करीब 32 विभागों से जुड़े प्रश्नपत्र, परीक्षा परिणाम और अन्य गोपनीय रिकॉर्ड सीधे तौर पर खतरे में आ गए हैं। मामला प्रकाश में आते ही विश्वविद्यालय प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है और तत्काल अधिकारियों की आपात बैठक बुलाकर स्थिति की तकनीकी समीक्षा शुरू कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रबंधन फिलहाल तकनीकी एजेंसियों के साथ समन्वय कर मामले की गहराई से जांच में जुटा है कि आईडी-पासवर्ड किस स्तर पर लीक हुए।

https://www.facebook.com/gurughasidasvishwavidyalaya.bilaspur

प्रवेश से लेकर परीक्षा तक का पूरा डेटा दांव पर

बता दें कि समर्थ पोर्टल का उपयोग केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा प्रबंधन, विद्यार्थियों के दस्तावेज सत्यापन, प्रशासनिक रेकॉर्ड और भर्ती प्रक्रियाओं के संचालन के लिए मुख्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में किया जाता है। इस पोर्टल पर छात्रों के संवेदनशील पहचान पत्र, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, अंकसूचियां और अन्य महत्वपूर्ण शैक्षणिक दस्तावेज अपलोड रहते हैं। इसके अलावा, पोर्टल पर पीएचडी प्रवेश परीक्षा, वित्तीय दस्तावेज और कर्मचारी भर्ती से जुड़ी अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारियां भी सुरक्षित रखी जाती हैं। ऐसे में लॉगिन क्रेडेंशियल लीक होने की खबर ने डिजिटल डेटा सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

समर्थ पोर्टल हैक होने के बाद छात्रों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। छात्रों का कहना है कि, परीक्षा और प्रवेश से जुड़ी लगभग सभी महत्वपूर्ण जानकारियां इसी पोर्टल पर उपलब्ध रहती हैं। ऐसे में लॉगिन डिटेल्स सार्वजनिक होने से डेटा के दुरुपयोग का खतरा बढ़ सकता है।

वर्जन

यूनिवर्सिटी की समर्थ पोर्टल लीक हुई है। कई विभाग के प्रश्न पत्र भी लीक होने की आशंका है। प्रबंधन ने 5 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है, जो 7 दिनों से रिपोर्ट पेश करेगी।

रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संभवतः परीक्षाएं भी रद्द हो जाएं।


प्रो. मनीष श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी, जीजीयू, बिलासपुर

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें