
छात्र ने की आत्महत्या (photo source- Patrika)
Student Suicide : बिलासपुर शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कपिल नगर से एक बेहद मार्मिक घटना सामने आई है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 26 वर्षीय युवक ने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना का पता सोमवार देर शाम तब चला, जब युवक के दोस्त उससे मिलने उसके कमरे पर पहुंचे। मृतक की पहचान आकाश कुमार पंडा (26) निवासी ग्राम अमलीडीह, घरघोड़ा (जिला रायगढ़) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आकाश कपिल नगर में अकेले रहकर पढ़ाई कर रहा था। सोमवार शाम उसके दोस्त कमरे पर पहुंचे, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद मिला।
कई बार आवाज देने और मोबाइल पर कॉल करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला, जबकि कमरे के भीतर मोबाइल की रिंगटोन सुनाई देती रही। स्थिति संदिग्ध लगने पर दोस्तों ने खिड़की से झांककर देखा, जहां आकाश का शव फांसी के फंदे पर लटका दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों के रायगढ़ से बिलासपुर पहुंचने तक कमरे का दरवाजा नहीं खोला गया।
Student Suicide in Bilaspur: परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने दरवाजा खोलकर पंचनामा कार्रवाई की। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। प्राथमिक जांच में मामला प्रतियोगी परीक्षाओं के दबाव से जुड़ा माना जा रहा है।
पुलिस मृतक के कॉल रिकॉर्ड और परिचितों के बयान के आधार पर यह जानने का प्रयास कर रही है कि वह किसी मानसिक तनाव से गुजर रहा था या नहीं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है।
Updated on:
10 Feb 2026 04:15 pm
Published on:
10 Feb 2026 04:14 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
