
कांग्रेस नेता के भवन में OYO होटल का संचालन (फोटो सोर्स-पत्रिका)
Oyo Hotel Controversy: बिलासपुर जिले के महामाया विहार आवासीय कॉलोनी में संचालित ओयो होटल को बंद कराने की मांग को लेकर कॉलोनीवासियों ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि वेयरहाउस रोड स्थित महामाया विहार में आवासीय प्रयोजन के लिए स्वीकृत लेआउट प्लॉट क्रमांक 18 एवं 19 पर बने भवन में बीते कुछ महीनों से ओयो होटल का संचालन किया जा रहा है, जो नियमों का उल्लंघन है।
उक्त भवन को मध्यप्रदेश शासन के आदेश क्रमांक 5441/6/82, 7 दिसंबर 1982 के तहत आवासीय लेआउट के रूप में स्वीकृति दी गई थी। इसके बावजूद वहां व्यावसायिक गतिविधि के रूप में होटल का संचालन किया जा रहा है जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को लगातार असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि होटल में समाज को दूषित करने वाली गतिविधियां संचालित हो रही हैं, जिससे कॉलोनी का सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है और सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। कॉलोनीवासियों ने कहा कि आवासीय क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां न केवल नियमों के विरुद्ध हैं, बल्कि शांतिपूर्ण जीवन जीने के अधिकार का भी हनन करती हैं।
शिकायत करते हुए कॉलोनी के आवासीय प्रयोजन से संबंधित स्वीकृत नक्शे और अनुमति पत्रों की छायाप्रति भी संलग्न की गई है। कॉलोनीवासियों ने नगर निगम आयुक्त से मांग की है कि उक्त ओयो होटल को शीघ्रातिशीघ्र बंद कराया जाए। शिकायत करने पहुंचे लोगों का कहना है कि जिस भवन में होटल संचालित हो रहा है, वह एक कांग्रेस नेता का है। कॉलोनीवासियों ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
Published on:
10 Feb 2026 01:47 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
