4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिलासपुर, Jun 04, 2026

NEET पेपर लीक पर फूटा NSUI-छात्रों का गुस्सा, सांसद आवास घेराव में चली लाठियां, विधायक के फटे कपड़े, Video वायरल

NEET Paper Leak Protest: NEET पेपर लीक और परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में बिलासपुर में NSUI और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद आवास का घेराव किया। बैरिकेड पार करने की कोशिश के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई।

neet paper leak protest

neet paper leak protest(photo-patrika)

NSUI Protest in Bilaspur: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में NEET पेपर लीक और परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में मंगलवार को NSUI और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्र और युवा सांसद तोखन साहू के आवास का घेराव करने पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड पार करने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। छात्रों ने पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा।

NSUI Protest in Bilaspur: सांसद आवास की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी

प्रदर्शन के दौरान NSUI के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ता और छात्र सांसद आवास की ओर बढ़ने लगे। पुलिस ने पहले से ही बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने की व्यवस्था की थी। लेकिन प्रदर्शनकारी बैरिकेड हटाकर आगे बढ़ने लगे, जिसके बाद स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई।

पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने पहले समझाइश देने का प्रयास किया। जब भीड़ नहीं मानी तो वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं हुए और सांसद आवास की ओर बढ़ते रहे। इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता घायल

स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई NSUI कार्यकर्ता और कांग्रेस समर्थक घायल हो गए। प्रदर्शन में शामिल भिलाई विधायक देवेंद्र यादव भी धक्का-मुक्की के दौरान प्रभावित हुए और उनका कुर्ता फट गया। घायल कार्यकर्ताओं को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया।

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करने की मांग

प्रदर्शन के दौरान छात्र और युवा लगातार "छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो" और "पेपर लीक बंद करो" जैसे नारे लगाते रहे। NSUI नेताओं का कहना था कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें