4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिलासपुर, Jun 04, 2026

छत्तीसगढ़ में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो अलग-अलग हादसों में गंवाई जान

3 Dead in Chhattisgarh: बिलासपुर और केसीजी जिले में तालाब व डैम में डूबने से एक किशोर समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसों के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Big Incident

डूबने से 3 लोगों की मौत (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Big Incident: बिलासपुर और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) में जिले में दो अलग-अलग जल हादसों में एक किशोर समेत तीन की मौत हो गई। पहला हादसा रतनपुर क्षेत्र में हुआ, जहां कमल ककड़ी (ढेस) निकालने तालाब में उतरे एक युवक की कमल के घने जाल में फंसने से जान चली गई। वहीं, दूसरा हादसा कोटा क्षेत्र के कोरी डैम में हुआ, जहां दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।

दूसरी घटना में सरकंडा के राजकिशोर नगर निवासी शोएब शेख अपने दोस्तों के साथ कोटा क्षेत्र स्थित कोरी डैम घूमने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने लंबे सर्च ऑपरेशन के बाद शव बरामद किया। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

जानकारी के अनुसार, रतनपुर के करैहापारा निवासी 43 वर्षीय कैलाश केवट रोज की तरह रत्नेश्वर तालाब में ढेस निकालने गया था। इसी दौरान वह तालाब के गहरे हिस्से में पहुंच गया और कमल के घने जाल में फंसकर संतुलन खो बैठा। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर ग्रामीणों ने तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी।

दोस्तों के साथ बांध पर घूमने गया था किशोर

राजनांदगांव केसीजी जिले के छुईखदान इलाके में छिंदारी बांध में बुधवार को डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान भाटापारा, छुईखदान निवासी लक्ष्य पाल पिता संजय पाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार लक्ष्य पाल अपने दो दोस्तों के साथ दोपहर करीब 12 बजे छिंदारी बांध घूमने पहुंचा था। कुछ समय बाद तीनों युवक जलाशय में नहाने उतर गए। इसी दौरान लक्ष्य गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी में समा गया। स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने करीब छह घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद किशोर का शव बरामद किया।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें