
Union Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 9वां केंद्रीय बजट पेश किया है। जिसमें रेल प्रोजेक्ट, एम्स आयुर्वेदिक और टैक्स फाइल की जैसे कई बड़े ऐलान किए गए हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश को लेकर कई भी घोषणाएं की गई हैं। जिसमें गर्ल्स हॉस्टल से लेकर टीयर-2 और टीयर-3 शहरों और तीर्थ स्थल को डेवलप करने जैसी कई घोषणाएं की गई हैं।
यूं तो मध्यप्रदेश के कई जिलों में मेडिकल, इंजीनियरिंग, साइंस कॉलेज और कई बड़े विश्वविद्यालय हैं, लेकिन छात्राओं के रहने के लिए सुरक्षित जगहों की काफी कमी है। खासकर राज्य के आदिवासी इलाके आलीराजपुर, धार, झाबुआ, बैतूल, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी समेत अन्य इलाकों से आने वाली छात्राओं को सुरक्षित वातारण न होने के कारण पढ़ाई छोड़नी पड़ती है। अब नई घोषणा के बाद आदिवासी इलाकों की छात्राओं आगे आकर पढ़ाई कर सकेंगी। नई घोषणा के बाद एमपी के 55 जिलों में अब गर्ल्स हॉस्टल खोले जाएंगे।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने कहा कि 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले टियर-2 और 3 के शहरों के डेवलपमेंट के लिए 11.2 लाख करोड़ का आवंटन किया गया है। 2026-27 में इसे बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ करेंगे। इनमें टियर-2 और टियर-3 शहरों में एमपी के भोपाल, इंदौर को फायदा मिलेगा। साथ ही ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और सागर जैसे जिले भी विकसित होंगे।
इसके अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने भारत के एनीमेशन, विज़ुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक (ABGC) सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए देश के 15 हजार सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स स्थापित किए जाने की घोषणा की।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में रविवार को केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण देखा एवं श्रवण किया गया। इस दौरान मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, वरिष्ठ नेता श्री रघुनंदन शर्मा, विधायक श्री भगवानदास सबनानी, श्री रामेश्वर शर्मा, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी समेत अन्य पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आमजनों के साथ सामूहिक रूप से बजट भाषण का सुना।
Updated on:
01 Feb 2026 02:16 pm
Published on:
01 Feb 2026 01:39 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
