9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में इतने दिन और जारी रहेगा सर्दी का सितम, इन जिलों में कड़ाके की ठंड

MP Weather Update : सूबे के कई हिस्से कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जबकि पूर्वी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बताया कि, कटनी और शहडोल में पारा सबसे कम दर्ज हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification
MP Weather Update

एमपी में जारी रहेगा सर्दी का सितम (Photo Source- Patrika)

MP Weather Update :मध्य प्रदेश में एक बार फिर सर्दी अपना जोर दिखाने लगी है। सूबे के कई हिस्से कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जबकि पूर्वी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बताया कि, कटनी और शहडोल में पारा सबसे कम दर्ज हुआ। यहां न्यूनतम तापमान 5 और 6 डिग्री दर्ज हुआ।

बता दें कि, बीती रात कटनी का करौंदी क्षेत्र प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि, शहडोल के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के करीब दर्ज हुआ। इसके अलावा, पचमढ़ी, उमरिया, खजुराहो, राजगढ़ और रीवा में पारा 8 से 9 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया।

भोपाल में पारा 8 डिग्री तक लुढ़का

वहीं, भोपाल की बात करें तो फरवरी माह में रात का तापमान 8 डिग्री तक गिरा है, जो सामान्य से काफी कम है। दिन में धूप है, जिससे अधिकतम तापमान 25-28 डिग्री के बीच दर्ज हो रह रहा है, लेकिन शाम होते ठंड बढ़ रही है।

कोहरे का असर

बात करें ग्वालियर-चंबल अंचल की तो सोमवा सुबह से यहां कोहरा छाया है, दृश्यता 2 से 4 किलोमीटर तक सीमित हो गई। कई जिलों में हल्की धुंध देखी गई, जिससे तड़के से लेकर सुबह तक रास्तों पर आवाजाही प्रभावित की। फिलहाल, आगामी 10 और 11 फरवरी को हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।

2-3 दिन रहेगी ठंड

12 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, लेकिन अगले 5 दिनों तक बारिश या ओले की कोई संभावना नहीं है। वहीं, अगले 2-3 दिनों तक ठंड का असर बना रहेगा, उसके बाद ही धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है।