29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल, May 28, 2026

कुत्ते को खाना खिला रहीं ट्विशा की सास, जमानत निरस्त होने के बाद गिरफ़्तारी की लटकी तलवार

Twisha Sharma Case - अपने बंगले के बाहर कुत्ते को खाना खिलाती नजर आईं ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह

giribala singh house

दो दिन बाद गुरुवार सुबह गिरिबाला सिंह अपने बंगले से बाहर निकली और स्ट्रीट डॉग को खाना खिलाते नजर आए। -फोटो (एएनआई)

Giribala singh news - ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। जबलपुर उच्च न्यायालय द्वारा उनकी सास भोपाल की पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत निरस्त कर दी गई है। अब सीबीआई उन्हें कभी भी गिरफ़्तार कर सकती है। जबलपुर हाईकोर्ट ने पिता नवनिधि शर्मा और एमपी सरकार की याचिकाओं पर यह फैसला दिया। हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद ट्विशा शर्मा की सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस बीच उनकी नई तस्वीर सामने आई है जिसमें वे कुत्ते को खाना खिलाते नजर आ रहीं हैं। दो दिनों बाद गुरुवार को सुबह-सुबह गिरिबाला अपने बंगले से बाहर निकली और स्ट्रीट डॉग को खाना खिलाने लगी। इसके बाद वे तुरंत ही अपने बंगले में वापस चले गई। दूर खड़े मीडियाकर्मी ने यह दृश्य कैमरे में रिकार्ड कर लिया।

गिरिबाला सिंह से पूछताछ

सीबीआई ने इससे पहले गिरिबाला सिंह से तीन घंटे से ज्यादा समय तक केस के संबंध में पूछताछ की। सीबीआई ने क्राइम सीन भी देखा। पूरे घर की थ्रीडी मैपिंग कराई।

भोपाल कोर्ट का फैसला निरस्त

बुधवार को ट्विशा शर्मा केस में जबलपुर हाईकोर्ट ने उनकी सास भोपाल की पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत रद्द कर दी है। इस संबंध में भोपाल कोर्ट का फैसला निरस्त कर दिया गया है।

केस की जांच प्रभावित होने की आशंका भी जताई

ट्विशा के पिता नवनिधि और सरकार की ओर से याचिकाओं में आरोप लगाया गया था कि गिरिबाला को अग्रिम जमानत जल्दबाजी में दी गई थी। उन्हें अनेक नोटिस भी दिए। केस की जांच प्रभावित होने की आशंका भी जताई।

गिरफ़्तारी की तलवार लटक जाने के बाद बंगले के बाहर नजर आईं गिरिबाला सिंह

अग्रिम जमानत निरस्त हो जाने के बाद गिरिबाला सिंह पर गिरफ़्तारी का खतरा मंडरा रहा है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई उन्हें कभी भी गिरफ़्तार कर सकती है। अपनी अग्रिम जमानत निरस्त होने और इसी के साथ गिरफ़्तारी की तलवार लटक जाने के बाद गिरिबाला सिंह अपने बंगले के बाहर नजर आईं। वे घर के बाहर रोड पर एक कुत्ते को खाना खिलाते हुए दिखाई दीं।

घर के सामने एक आवारा कुत्ते को खाना खिलाते देखी गई

हाईकोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत निरस्त किए जाने के अगले दिन, यानि गुरुवार को ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को अपने आवास के बाहर देखा गया। भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में वे अपने घर के सामने एक आवारा कुत्ते को खाना खिलाते देखी गई हैं। यह नजारा आज सुबह का है जिसका वीडियो भी सामने आया है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें