29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल, May 28, 2026

टि्वशा केस: सास गिरिबाला की जमानत रद्द, पिता बोले- ‘यह कर्मा है, जैसा करोगे वैसा भरोगे’

Twisha Sharma Death Case: टि्वशा शर्मा मामले में बेटी की मौत के बाद पिता नवनिधि शर्मा ने अदालत के फैसले पर संतोष जताया है।

Twisha Sharma Death Case:

Twisha Sharma Death Case: (Photo Source - Patrika)

Twisha Sharma Case Updates: मध्यप्रदेश में भोपाल के सबसे चर्चित ट्विशा शर्मा केस में सीबीआई जांच तेजी से शुरु हो गई है। बीते दिन कोर्ट ने इस मामले की आरोपी और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को निचली अदालत से मिली अग्रिम जमानत को खारिज कर दिया है। जस्टिस देवनारायण मिश्र की एकल पीठ ने इस मामले की सुनवाई करते हुए बेहद गंभीर टिप्पणियां भी की हैं।

उन्होंने कोर्ट में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर बताया है कि ट्विशा के शरीर पर चोट के 6 निशान मिले हैं जो मौत से पहले के हैं। ये निशान कई तरह के शक को जन्म देते हैं। इस पूरे मामले में पूछताछ के लिए अब कड़ा रूख अपनाया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर आरोपी सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा भावुक और शक्तिशाली बयान सामने आया है।

जैसा करोगे, वैसा भरोगे….

बेटी की मौत के बाद पिता नवनिधि शर्मा ने अदालत के इस फैसले पर संतोष जताया है। उन्होंने कहा कि "यह कर्मा है, जैसा करोगे वैसा भरोगे। कर्म हमेशा लौटकर आता है और आज जो कुछ भी उनके साथ हो रहा है, यह उसी का फल है।" उन्होंने भारी मन से कहा कि आरोपियों को अब इस कड़वे सच का सामना करना ही होगा।

कोर्ट द्वारा ट्विशा के शरीर पर चोट के 6 निशान और व्हाट्सएप चैट में प्रताड़ना की बात स्वीकारने के बाद, पीड़ित पिता को उम्मीद जगी है कि उनकी बेटी को आखिरकार न्याय मिलेगा। अब इस मामले की जांच सीबीआई (CBI) कर रही है, और पिता के इस बयान ने सोशल मीडिया पर न्याय की मांग को और तेज कर दिया है।

जज गिरिबाला सिंह के घर पहुंची सीबीआई

गुरुवार को एक बार फिर सीबीआइ की टीम सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह के घर पहुंची है। इस मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह को एसआइटी ने बुधवार को भोपाल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 29 मई तक सीबीआइ रिमांड में भेजा है। सीबीआइ समर्थ को उसके घर ले गई। क्राइम सीन की जांच की। सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह व घर के सदस्यों से सवा तीन घंटे अलग-अलग पूछताछ की।

सीसीटीवी फुटेज में दिखे समर्थ के चचेरे भाई स्वराज सिंह के बयान लिए। इधर, गिरिबाला की अग्रिम जमानत रद्द कराने की मांग वाली याचिका पर मप्र हाईकोर्ट ने सुनवाई की। सीबीआइ के इंटरविनर बनने का आवेदन स्वीकारा। सीबीआइ ने पक्ष रखने, जमानत रद्द करने के समर्थन में हस्तक्षेप की अनुमति मांगी थी। दोपहर 2.30 से शाम 5.20 बजे तक सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया।

डेडबॉडी उतारने वाले भाई को भी बुलाया

आरोपी समर्थ सिंह की बयानों की सीबीआई गहराई से तस्दीक कर रही है। इसके लिए CBI अधिकारी उसे घर भी ले गए। इसके अलावा समर्थ सिंह के रिश्ते के भाई स्वराज सिंह को भी सेवानिवृत्त न्यायाधीश और मृतका की सास गिरिबाला सिंह के आवास पर बुलाया गया। सीबीआई अधिकारियों ने उनसे केस के संबंध में पूछताछ की।

बार-बार दोहराई पुरानी बातें

पूछताछ के दौरान, समर्थ ने जांचकर्ताओं को बताया कि गर्भवती होने और बाद में गर्भपात करवाने के बाद ट्विशा का व्यवहार बदल गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्होंने वही बातें दोहराईं, जो उन्होंने पहले की पूछताछ के दौरान कही थीं। बता दें कि बीते दिन समर्थ सिंह को जिला अदालत ने सीबीआई हिरासत में सौंप दिया।

बता दें कि इससे पहले समर्थ का भोपाल के जेपी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। तुरंत ही दोपहर करीब ढाई बजे सीबीआई ने आरोपित को विशेष अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड मांगा। वहीं अब अदालत से मंजूरी मिलने के बाद समर्थ सिंह को सीबीआई की हिरासत में ले लिया गया। जिसके बाद समर्थ सिंह से कड़ी पूछताछ की जाएगी।

गैजेट्स की भी होगी जांच

इस मामले में सीबीआई जांच शुरू होने से पहले ही स्थानीय पुलिस से समर्थ सिंह का मोबाइल फोन, लैपटॉप, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में ले चुकी है। एजेंसी अब इन डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण कर रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें