29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल, May 21, 2026

‘मौत’ से पहले ट्विशा के ‘डांस’ का वीडियो Viral, खुल गई सास की पोल-पट्टी !

Twisha Sharma Case: भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा केस में रोज नए पहूल सामने आ रहे है। अब ट्विशा का नया वीडियो वायरल हो रहा है....

Twisha Sharma Viral Video:

Twisha Sharma Viral Video: (Photo Source - Patrika)

Twisha Sharma Case Big Update: ट्विशा शर्मा मामले में भोपाल की लोकल कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए परिवार की दोबारा पोस्टमार्टम कराने की अर्जी खारिज कर दी। इस मामले में रोज नए पहलू सामने आ रहे है। वहीं अब सोशल मीडिया पर तेजी से ट्विशा का मौत से पहले का वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो लोगों लोगों को भावुक और हैरान कर देने वाला है। वीडियो के वायरल होते ही लोग इस पूरे मामले में अभी तक ट्विशा शर्मा की सास द्वारा उसके तनावग्रस्त होने की जो भी बातें कहीं गई हैं वे सब अब झूठी लग रही है।

नहीं दिखाई दे रहा तनाव

वायरल वीडियों में ट्विशा शर्मा अपने घर के लिविंग रूम में खुश दिख रही है। वीडियो से प्रतीत हो रहा है कि वो जिंदादिल इंसान थी। वो अपने पालतू डॉग के साथ भजन की मधुर धुन पर मगन होकर डांस करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो की सबसे खूबसूरत और भावुक कर देने वाली बात यह है कि इस दौरान उनका पालतू डॉग भी उनके साथ खेलता और झूमता नजर आ रहा है। पूरे वीडियो में ट्विशा के चेहरे पर एक स्वाभाविक मुस्कान है और वह कहीं से भी तनावग्रस्त, डिप्रेशन में या परेशान नहीं दिख रहीं।

ट्विशा की सास पर उठे सवाल

इस वीडियो के सामने आते ही लोग ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह पर आरोप लगा रहे है कि वे झूठी है। बता दें कि बीते दिनों गिरिबाला सिंह ने कहा था कि ट्विशा को ड्रग्स लेने की बीमारी है..उसको ड्रग्स नहीं मिलती है तो उसके हाथ कांपने लगते हैं। साथ ही वो मानसिक रूप से बीमार भी है। बता दें कि ट्विशा की सास ने कई और मनगढ़ंत आरोप लगाए थे। लेकिन लेकिन वायरल वीडियो में ट्विशा को इस तरह सामान्य और खुशहाल देखकर लोग अब सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर सच क्या है? जो लड़की अपने पालतू डॉग और भगवान के भजनों में इतनी खुश थी, वह अचानक सुसाइड जैसा कदम कैसे उठा सकती है?

परिवार की होगी हर संभव मदद

बीते दिन ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा (रिटायर्ड सैनिक) ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने परिवार को पूरा न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र को CBI जांच के लिए पत्र लिखेगी। सीएम मोहन यादव ने ये भी कहा कि अगर कोर्ट दोबारा पोस्टमार्टम का आदेश देता है तो शव को दिल्ली एम्स तक पहुंचाने की पूरी व्यवस्था भी सरकार करेगी। साथ ही ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द कराने के लिए भी कानूनी कदम उठाए जाएंगे। सरकार पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करेगी।

पति पर लुकआउट नोटिस जारी

ट्विशा की मौत के बाद से फरार चल रहे पति समर्थ सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया हुआ है। वो मामले सामने आने के बाद से ही फरार चल रहा है। भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय सिंह ने बताया कि SIT टीम लगातार जांच कर रही है। बात दें कि 11 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में ससुराल में ट्विशा शर्मा की लाश फांसी पर लटकी मिली थी। 12 मई को भोपाल एम्स में पोस्टमार्टम हुआ। परिवार की शिकायत पर 13 मई को पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज हत्या और उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें